Home
How to

Internet कनेक्शन के बिना UPI पेमेंट कैसे करें, देखें सभी स्टेप यहां

Internet कनेक्शन के बिना UPI पेमेंट कैसे करें, देखें सभी स्टेप यहां

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप Google Pay, Paytm, PhonePe, या किसी अन्य UPI पेमेंट सर्विस का यूज करके ऑनलाइन पैसा भेजने के बीच में हैं और आपका इंटरनेट कनेक्शन उस समय किसी कारण से काम करना बंद कर देता है? अगर हाँ है, तो *99#, एक USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) आधारित मोबाइल बैंकिंग सर्विस वास्तव में आपके लिए मददगार हो सकती है। यह आपको अनुरोध करने और पैसे भेजने, यूपीआई पिन बदलने और इंटरनेट कनेक्शन के बिना अकाउंट की शेष राशि की जांच करने देता है।

*99# सर्विस देश भर में सभी के लिए बैंकिंग सेवाएं लाती है। यह 83 अग्रणी बैंकों और 4 दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा पेश किया जाता है और इसे हिंदी और अंग्रेजी के साथ 13 अलग-अलग भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है। यहां बताया गया है कि आप इसे कैसे सेट अप कर सकते हैं और ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

ऑफलाइन UPI ​​भुगतान सेट करें

1 - सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या फीचर फोन पर *99# डायल करें। लेकिन, सुनिश्चित करें कि आप यह कॉल करने के लिए उसी फोन नंबर का यूज कर रहे हैं जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक किया गया है नहीं तो यह सर्विस काम नहीं करेगी।

Internet कनेक्शन के बिना UPI पेमेंट कैसे करें, देखें सभी स्टेप यहां

2 - अब, अपनी भाषा चुनें और अपने बैंक का नाम दर्ज करें ।

3 - आपको उन बैंक अकाउंट की एक लिस्ट दिखाई जाएगी जो आपके नंबर से जुड़े हुए हैं, इसलिए सही ऑप्शन पर क्लिक करके वह चुनें जिसे आप यूज करना चाहते हैं।

4 - अब, इंड डेट के साथ अपने डेबिट कार्ड के लास्ट 6 अंक दर्ज करें ।

5 - एक बार जब आप इसे सफलतापूर्वक सेट कर लेते हैं, तो आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट करें

1 - सबसे पहले अपने फोन पर *99# डायल करें और पैसे भेजने के लिए 1 दर्ज करें।

2 - अपना पेमेंट ऑप्शन चुनें और उस व्यक्ति का यूपीआई आईडी,फोन नंबर,बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।

3 - फिर, राशि और अपना UPI पिन दर्ज करें।

4 - एक बार प्रोसेस हो जाने के बाद, आपका पेमेंट सफलतापूर्वक कर दिया जाएगा, और आपसे *99# सर्विस का उपयोग करने के लिए हर लेनदेन पर अधिकतम 0.50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
*99# service brings banking services to all across the country. It is offered by 83 leading banks and 4 telecom service providers and can be accessed in 13 different languages including Hindi and English. Here's how you can set it up and make UPI payments offline.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X