UPI के माध्यम से Paytm ऐप से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें?
Paytm, डिजिटल पेमेंट ऐप जो यूजर्स को बहुत सेवायें प्रदान करता है जिसमें से एक मोबाइल रिचार्ज है। इसके अलावा आप पेटीयम से बिलों के भुगतान से लेकर फ्लाइट टिकट बुक कर सकते है। ऐप के माध्यम से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई/UPI) के माध्यम से अपने ऑपरेटरों के लिए मोबाइल रिचार्ज करना बहुत आसान है।

Paytm ऐप देश में काम कर रहे सभी प्रमुख टेलीकॉम से रिचार्ज प्लान और सर्विस प्रदान करता है। एयरटेल, बीएसएनएल, जियो, एमटीएनएल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के ग्राहक पेटीएम के जरिए अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकते हैं।
UPI के माध्यम से Paytm ऐप से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें?
पेटीएम की रिचार्जिंग प्रक्रिया काफी सरल और आसान है। आपको बस नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है और आपका रिचार्ज हो जाएगा।
अगर आपके फोन में पेटीएम इंस्टॉल नहीं है, तो आप Google Play (एंड्रॉइड यूजर्स के लिए) या ऐप स्टोर (आईओएस यूजर्स के लिए) पर जाकर ऐसा डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जब आप डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेते हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं, या यदि आपके पास पहले से खाता नहीं है तो एक नया खाता बना सकते हैं।
लॉगिन के बाद, UPI के माध्यम से अपना फ़ोन रिचार्ज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- ऐप के होमपेज पर आपको Recharge & Pay Bills नाम का एक आइकन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- अब आप My Recharges & Bills पेज देख पाएंगे। सर्च बार के ठीक नीचे, पॉपुलर सर्विसेज टैब के तहत पहला ऑप्शन मोबाइल होगा। उस आइकन पर क्लिक करें।
- यह आपको रिचार्ज और बिल भुगतान के पेज पर ले जाएगा। सबसे ऊपर आपको अलग-अलग तरह के रिचार्ज के लिए कई टैब दिखाई देंगे। मोबाइल टैब डिफ़ॉल्ट रूप से चुना होगा। यदि नहीं, तो उस पर क्लिक करें।
- जिस फ़ोन नंबर को आप रीचार्ज करना चाहते हैं, उसके सब्सक्रिप्शन प्रकार के आधार पर प्रीपेड या पोस्टपेड चुनें।
- नीचे दिए गए बॉक्स में मोबाइल नंबर दर्ज करें। आप अपनी संपर्क सूची से एक नंबर का चयन करने के लिए छोटे फोनबुक आइकन (सर्च बॉक्स के दाहिने छोर पर स्थित) पर भी क्लिक कर सकते हैं। ध्यान दें कि Paytm आपके फोन कॉन्टेक्ट तक पहुंचने के लिए आपकी अनुमति मांगेगा।
- एक बार जब आप फोन नंबर दर्ज करते हैं, तो ऐप आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहां यह टॉप पर संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ दर्ज किया गया फोन नंबर दिखाएगा। यदि आपको लगता है कि संबंधित ऑपरेटर सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो आपके पास ऑपरेटर बदलने का ऑप्शन भी है। इसके नीचे आपको एक Enter Amount बॉक्स दिखाई देगा जहां आप अपनी पसंद के रिचार्ज प्लान की कीमत डाल सकते हैं। यदि आपको प्लान की सही कीमत नहीं पता है, तो आप See Plans (बॉक्स के दाहिने छोर पर स्थित) पर क्लिक कर सकते हैं और फिर अपनी पसंद के प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं।
- एक बार राशि दर्ज / ठीक से चुने जाने के बाद, ऐप आपको रिचार्ज प्लान की प्रमुख विशेषताओं जैसे वैधता, डेटा सीमा, आदि को राशि बॉक्स के ठीक नीचे दिखाएगा।
- डिस्काउंट और कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए, यदि उपलब्ध हो, बैंक ऑफ़र और प्रोमोकोड देखें पर क्लिक करें।
- Proceed to Pay पर क्लिक करें।
- यह आपको पेमेंट ऑप्शन पर ले जाएगा। यहां, BHIM UPI के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नीचे दिए गए बॉक्स में अपना UPI आईडी दर्ज करें। एक बार हो जाने के बाद, Pay पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऐप आपसे आपका UPI पिन मांगेगा। जांचें कि आपके बैंक का नाम और आपका रिचार्ज वैल्यू टॉप पर ठीक से दिखाया गया है।
- पिन दर्ज करें और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रांजेक्सन की पुष्टि करने वाले ऐप और बैंक से टेक्स्ट नोटिफिकेशन प्राप्त होगी। ऐप में Recharge Successful मैसेज भी दिखाएगा।
इस तरह आपका मोबाइल रिचार्ज Paytm में UPI के माध्यम आसानी से हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications