अपने Smartphone में Duplicate Contacts को इस तरह करें मिनटों में डिलीट
हम सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है और संभावना है कि आपके फोन पर कई डुप्लिकेट संपर्क ( Duplicate Contacts ) है। कई यूजर्स कॉन्टेक्ट नंबर को सिम में कॉपी कर ई-मेल आईडी के साथ भी सिंक कर देते है।
Duplicate Contacts
लेकिन कई बार एक कॉन्टैक्ट 2 से 3 बार सेव हो जाता है जिसके बाद डुप्लिकेट कॉन्टैक्ट ( Duplicate Contacts ) को डिलीट करने में काफी मेहनत लगती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आप डुप्लिकेट कॉन्टैक्ट ( Duplicate Contacts ) को डिलीट कर सकते है , तो चलिए देर किस बात की आपको बताते है...
1- को मर्ज करने के लिए अपने Default Contacts App का उपयोग करें :
स्टेप 1: अपने फोन पर Contacts पर जाएं।
स्टेप 2: अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर तीन बिंदुओं को दबाएं और ‘Manage Contacts'चुनें।
स्टेप 3: ‘Merge Contacts' चुनें।
स्टेप 4: उन Default Contactsका चयन करें जिन्हें आप व्यक्तिगत रूप से या सभी को एक साथ मर्ज करना चाहते है।
स्टेप 5: ‘Merge'चुनें।
2- Duplicate Contacts को हटाने के लिए अपने Default Contacts App का उपयोग करें :
स्टेप 1: अपने फोन पर Contacts पर जाएं।
स्टेप 2: अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर तीन बिंदुओं को दबाएं और ‘Manage Contacts' चुनें।
स्टेप 3: ‘Delete Duplicate Contacts'चुनें।
स्टेप 4: अपनी स्क्रीन के नीचे ‘Delete' दबाएं। जिसके बाद Duplicate Contacts हटा दिए जाएंगे।
3- Gmail के जरिए ऐसे करें Duplicate Contacts डिलीट :
स्टेप 1 : इसके लिए आपको जीमेल लॉगइन करना होगा।
स्टेप 2 : यहां आपको Contacts पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही आपके सारे कॉन्टेक्ट नंबर सामने आ जाएंगे।
स्टेप 3 : इसके बाद Find Duplicates ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से आप डुप्लिकेट कॉन्टैक्ट को डिलीट और मर्ज कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








