बिना नंबर सेव किए चैटिंग का लें मजा, WhatsApp की स्मार्ट ट्रिक से चुटकियों में होगा काम
इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का यूज दुनियाभर के करोड़ों लोगों द्वारा किया जाता है। इसके पीछे की वजह इसकी बेहतरीन सर्विस है। वहीं, कंपनी अपने यूजर्स को हर तरह की सुविधाएं देने के लिए आए-दिन नए अपडेट भी पेश करती रहती है, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को कोई जानकारी नहीं होती है।
हम अगर WhatsApp पर किसी को मैसेज भेजना चाहते हैं, तो भेजने से पहले हमें उसके नंबर को सेव करने की जरूरत होती है। लेकिन हम यह नहीं जानते हैं कि बिना नंबर सेव किए भी किसी को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा जा सकता है और वो भी एक नहीं, कई सारे तरीकों से भी।

ऐसे में अगर आप भी बिना नंबर सेव किए किसी को मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इन तरीकों के बारे में समझने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर किसी को मैसेज कैसे भेजा जा सकता है।
बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर कैसे भेजे मैसेज
WA.me लिंक के द्वारा
WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजने का पहला तरीका है कि आप WA.me लिंक की मदद से मैसेज भेजें। इसके लिए आपको (https://wa.me/phonenumber) URL का यूज करना होगा और फोन नंबर की जगह पर कंट्री कोड के साथ उस मोबाइल नंबर को टाइप करना होगा, जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं। अब आपको क्रोम पर सर्च करना है और चैट पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही इस नंबर का चैट बॉक्स ओपन हो जाएगा और आप आसानी से चैट कर सकेंगे।

खुद को मैसेज करके
आप खुद को मैसेज करके भी बिना नंबर सेव किए मैसेज सेंड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले न्यू चैट पर क्लिक करें और सबसे ऊपर 'Message Your Self' पर क्लिक करें। अब खुद को उस नंबर को सेंड करें, जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं। नंबर भेजने के बाद उस पर क्लिक करें और चैट विद दिस नंबर पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आप आसानी से व्यक्ति से चैट करने में सक्षम होंगे, वो भी बिना नंबर सेव किए।
WhatsApp ग्रुप
अगर कोई व्यक्ति आपके साथ ग्रुप में कनेक्टेड है और आप उसे बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजना चाहते हैं, तो इसका तरीका बहुत ही सरल है।
- इसके लिए सबसे पहले ग्रुप चैट ओपन करें।
- अब पार्टिसिपेंट पर क्लिक करें।
- यहां उस व्यक्ति का नंबर सर्च करें, जिसे आपको मैसेज भेजना है।
- उसकी प्रोफाइल पर क्लिक करें और फिर मैसेज पर क्लिक करें।
इन तीनों प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर किसी भी व्यक्ति से आसानी से चैट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








