Home
How to

कैसे करें ऑनलाइन अपनी फोटो शेयर

कैसे करें ऑनलाइन अपनी फोटो शेयर

आजकल सभी लोगों के पास डिजिटल कैमरा या फिर स्‍मार्टफोन तो होता ही है। जिसे आप डायरेक्‍ट फोटो खींच कर अपने कंप्‍यूटर में सेव कर लेते हैं। कैमरे या फिर मोबाइल से इमेज डाउनलोड करना बेहद आसान है लेकिन अगर सभी इमेज आपको अपने दोस्‍तों के साथ शेयर करना हो तो थोड़ी दिक्‍कत होती है। हो आप चाहें तो मेल के द्वारा सभी फोटो शेयर कर सकते हैं लेकिन मेल में भी फोटो सेंड करने की एक लिमिट होती है साथ ही अगर आपकी फोटो साइज में बड़ी है तो स्‍लो इंटरनेट कनेक्‍शन में फोटो शेयर करने में काफी समय लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप ऑनलाइन अपनी फोटो आसानी से शेयर कर सकते हैं।

पढ़ें: आने वाले समय में कुछ ऐसी होगी टच स्‍क्रीन

अपना शेयरिंग ऑप्‍शन चुनें

ईमेल में फोटो शेयर करने की एक लिमिट होती है, वहीं सोशल नेटर्वकिंग साइट में आप केवल अपने दोस्‍तों को ही फोटो शेयर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक फोटो होस्‍टिंग सर्विस प्रोवाइडर चुन लें।

फोटो होस्‍टिंग सर्विस चुनें

ऑनलाइन फोटो शेयरिंग सर्विस की बात करें तो फ्लिकर और पिकासा दो ऐसी साइटें हैं जो फोटो शेयरिंग होस्‍टिंग सर्विस प्रोवाइड करती हैं। फोटो शेयरिंग सर्विस की मदद से आप अगर फोटो ग्राफर है तो अपनी फोटो पब्‍लिक के लिए शेयर कर सकते हैं।

पढ़ें: क्‍या आप जानते हैं एंड्रायड के कितने वर्जन लांच हो चुके हैं ?

एकाउंट बनाकर फोटो एड करें

फ्लिकर या फिर पिकासा दोनों में से किसी भी साइट में आप अपना एकाउंट बनाकर फोटो अपलोड कर सकते हैं। फोटो अपलोड करने के लिए आपको किसी भी सॉफ्टवेयर या फिर टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके एकाउंट में फोटो सेव करने का स्‍पेस कम पड़ जाता है तो कुछ एमाउंट पे करके आप और स्‍पेस ले सकते हैं।

पढ़ें: ये हैं बेहतरीन 30 गेमिंग माउस

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X