Clubhouse ऐप को यूज कैसे करें, जानिए Step-By-Step पूरा प्रोसेस
हाल ही में, क्लबहाउस ऑडियो सोशल मीडिया ऐप ने दुनिया भर के यूजर्स के बीच एक अलग जगह बना दी है। ऐप, यूजर्स को ऑडियो चैट रूम को होस्ट करने और इसमें जॉइन होने का मौका देता है। इस तरह अभी Clubhouse पर कई मिलियन एक्टिव यूजर्स है जिनमें कई बड़े नाम भी है जैसे एलोन मस्क और मार्क जुकरबर्ग इत्यादि।

Clubhouse की बढ़ती लोकप्रियता के कारण, कई ब्रांड अपनी कम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी इस प्लेटफॉर्म पर उतर रहे हैं। इस तरह, वे इसे अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी के लिए उपयोग कर सकते हैं। चूंकि क्लबहाउस एक invite-only ऐप है जिसे अभी तक व्यापक रूप से रोल आउट नहीं किया गया है, और शुरुआती ओग इस ऐप का उपयोग करना नहीं जानते हैं। यदि आपको अभी-अभी क्लबहाउस में किसी का invite मिला है तो आप आसानी से यूज कर पाएंगे क्योंकि हम आपको नीचे पूरा प्रोसेस बता रहे है।
क्लबहाउस ऐप यूज कैसे करें, जानिए Step-By-Step पूरा प्रोसेस
जितना आप Clubhouse को हार्ड समझते है उससे कहीं ज्यादा यह सरल है। एक बार जब आप ऐप के साथ प्ले शुरू कर देंगे, तो आप इसे समझ जाएंगे कि कैसे यूज करना है। तो आइये जानते है सभी स्टेप्स।
स्टेप 1: कोई अगर क्लब हाउस के लिए Invite करता है तो इसको एक्सेप्ट कीजिये।
स्टेप 2: अपने जो भी इंटरेस्ट के टॉपिक है उसको सेलेक्ट करें और अन्य यूजर्स को फॉलो करें।
स्टेप 3: अपना प्रोफ़ाइल सेट करें।
स्टेप 4: डिस्कशन के लिए स्क्रॉल करें।
स्टेप 5: और अन्य क्लब, यूजर्स और रूम सर्च करने के लिए एक्सप्लोर पेज का उपयोग करें।
स्टेप 6: क्लब या रूम में जॉइन होएँ या एक नया क्लब स्टार्ट करें।
स्टेप 7: यदि आप कुछ बोलना चाहते है तो इसके लिए आप रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।
स्टेप 8: साथ ही आप अपने फ्रेंड्स को रूम में जोड़ सकते हैं, या कोई रूम छोड़ भी सकते हैं।
स्टेप 8: इसके अलावा आप अपकमिंग रूम को देख भी सकते हैं।
स्टेप 9: और आप दूसरों को क्लब हाउस में invite भी कर सकते है जिसके साथ आप बातचीत करना चाहते हैं।
ऊपर बताए गए स्टेप्स से एक रूम स्टार्ट करने के लिए आप जब फ़ीड पर हों तो नीचे एक ग्रीन कलर का बटन दिखाई देगा उसपर टैप कर सकते हैं। टॉपिक जोड़ने के लिए, आप पॉप-अप मेनू के टॉप में राइट साइड में टैप करके जोड़ सकते है। फ़ीड के टॉप पर, शेड्यूल किए गए ईवेंट होते हैं, जिनमें आप उनके प्रारंभ होने पर जॉइन कर सकते हैं।
अगर आप अपने शेड्यूल किए गए इवेंट को स्टार्ट करने के लिए, या आने वाले इवेंट की पूरी लिस्ट देखने के लिए इवेंट कैलेंडर पर टैप करें।
लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको अपना बायो भरना जरूरी है। आपके बायो में यह जरूर लिखना होगा कि आपका इंटरेस्ट किसमें हैं। आप अपनी सेटिंग्स को बायो से एक्सेस कर सकते हैं, और यहां से नोटिफिकेशन को ट्वीक भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने इंटरेस्ट को सेट करके अपने Instagram और Twitter हैंडल को भी कनेक्ट कर सकते है।
जब किसी यूजर्स को इनवाइट करना होता है, तो आपको Clubhouse ऐप में लिफाफे के आइकॉन पर क्लिक करना है जो टॉप पर है। इसमें आप लोगों को इनवाइट भेज सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








