YouTube पर Full High-Quality वीडियो कैसे देखें?
यदि आप अपने फ़ोन पर फुल रिज़ॉल्यूशन में YouTube वीडियो नहीं देख पा रहे हैं, तो हम आपके दर्द को समझ सकते हैं। आप अपने पसंद के वीडियो तो देखना चाहते है लेकिन फुल क्वालिटी में देख नहीं पा रहे है तो कोई बात नहीं, आज हम आपको एक ट्रिक बताएँगे जिससे आप किसी भी यूट्यूब वीडियो को High Quality में देख पाओगे।

जानिए High Quality में YouTube वीडियो कैसे देखें
आज हम आपको Android ऐप पर किसी भी यूट्यूब वीडियो को अच्छी क्वालिटी में देखने की ट्रिक बताएँगे जिसे जानकार आप भी पीठ थपथपा देंगे। तो नीचे दिये गए प्रोसेस को फॉलो करते हुए वीडियो देखते है।
1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NewPipe ऐप को डाउनलोड कर देना है क्योंकि यह ऐप Play Store पर उपलब्ध नहीं है।
2. इसके बाद ऐप डाउनलोड होने के बाद उसे अपने एंड्रॉइड फोन पर APK को इंस्टॉल कर देना है।
3. फिर आपको सेटिंग्स> वीडियो और ऑडियो>डिफ़ोल्ट की जगह मैक्सिमम रिज़ॉल्यूशन कर देना है।
एक बार जब आप ऐप सेटिंग्स में सही विकल्पों का चयन कर लेते हैं, तो न्यूपाइप आपके इंटरनेट स्पीड के अनुसार वीडियो का सबसे अच्छा रिज़ॉल्यूशन ऑटोमेटिक रूप से चलाएगा।
यदि आप और कंट्रोल चाहते हैं, तो वीडियो चलाने के बाद आप मैन्युअल रूप से रिज़ॉल्यूशन को स्विच कर सकते हैं। यदि आप उस फीचर को भी एडजस्ट करना चाहते हैं, तो आप More Options से प्लेईंग स्पीड को कम ज्यादा कर सकते हैं।
NewPipe एक ओपन-सोर्स YouTube क्लाइंट है जो आपको बिना किसी विज्ञापन के कंटेंट स्ट्रीम करने देता है। हालांकि NewPipe से पूर्ण रूप से YouTube जैसा तो अनुभव नहीं मिलता लेकिन अच्छी क्वालिटी में आप वीडियो ऐसे ही देख सकते है।
तो इस प्रकार आप भी अब Full High Quality में कोई भी यूट्यूब पर कोई भी वीडियो आसानी से देख सकते है।


Click it and Unblock the Notifications







