Home
How to

Joe Biden, अमेरिका के नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सामारोह, यहां देखें सीधा प्रसारण

हम भारत में रहते हैं लेकिन अमेरिका एक ऐसा देश है, जिसकी ख़बरों को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। खासतौर पर आजकल जैसे हालात हैं, ऐसे दौर में अमेरिकी ख़बरों के बारे में भी बताना जरूरी हो जाता है। आज अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण सामारोह होने वाला है। इस शपथ ग्रहण सामारोह को पूरी दुनिया लाइव देखना चाहती है।

Joe Biden, अमेरिका के नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सामारोह, यहां देखें सीधा प्रसारण

इस सामारोह का लाइव प्रसारण देखने का मन ज्यादातर लोगों को इसलिए कर रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र का दावा करने वाले देश को शर्मसार कर दिया है।

अमेरिकी संसद में हुआ था हमला

अमेरिका के पिछले और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार स्वीकार करने को किसी भी कीमत पर राजी नहीं है। इस वजह से उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल पर हमला कर दिया और ऐसा बवाल मचाया जो शायद पहले कभी अमेरिका में नहीं हुआ था।

अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सामारोह

इस वजह से डोनाल्ड ट्रंप के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया गया और अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी को एक छावनी में बदल दिया गया है, ताकि आज नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन शांतिपूर्ण तरीके से शपथ ग्रहण कर सकें। यही कारण है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण सामारोह को देखने की इच्छा भारत में भी कई लोगों को रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण सामारोह को लाइव देख सकते हैं।

कई टीवी चैनल्स पर होगा प्रसारण

इस इवेंट को आप कई टीवी चैनल्स पर देख सकते हैं। इस इवेंट का सीधा प्रसारण ABC, NBC, CNN, MSNBC जैसे कई टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा भारत के भी लगभग सभी न्यूज चैनल्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सामारोह दिखाया जाएगा। आप वहां से भी इस इवेंट को देख सकते हैं।

यहां देखें लाइव इवेंट

इसके अलावा यूज़र्स इस इवेंट को फेसबुक, ट्विटर और Twitch पर भी देख सकते हैं। हम यहां पर इन प्लेटफॉर्म्स का लिंक भी अटैच कर चुके हैं, आप इसे क्लिक करके भी देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ यूट्यूूब चैनल्स पर भी इस इवेंट का सीधा प्रसारण यानि लाइव स्ट्रीमिंग दिखाया जाएगा। हम यूट्यूब लिंक को अटैच कर रहे हैं आप हमारे इस आर्टिकल में भी अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सामारोह देख सकते हैं।

Best Mobiles in India

English summary
We live in India, but America is a country whose news cannot be ignored. Especially in the situation like nowadays, it becomes necessary to tell about American news in such times. Today the swearing-in ceremony of the new president of the United States, Joe Biden, is about to take place. The whole world wants to see this swearing-in ceremony live.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X