पेटीएम से पाएं 100% कैशबैक उबर राइड
विमुद्रीकरण के कारण, लोगों के बीच काफी मारा-मारी मची हुई है ऐसे में आप पेटीएम का इस्तेमाल इस तरह 100% कैशबैक उबर राइड पा सकते हैं।
विमुद्रीकरण के दौरान, 500 और 1000 रूपए के नोट बंद होने और नए नोट आने के बीच की अवधि में प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अगर वो पेटीएम का इस्तेमाल, टिकट बुक करने या कैब बुक करने के लिए करें तो उन्हें काफी आराम रहेगा।

चूँकि, बैंक और एटीएम के द्वारा दी जाने वाली कैश राशि के लिए वहां जाना पड़ता है और लगभग 20 मिनट का समय बिताना पड़ता है, अगर आपके पास इतना समय नहीं है तो आप पेटीएम की इस्तेमाल कर सकते हैं। पेटीएम के यूजर्स को ये मोबाइल वॉलेट ज्यादा रास आ रहा है।
इन दिनों हर कोई पेटीएम का इस्तेमाल कर रहा है, इसके जरिए रिचार्ज, डीटूएच रिचार्ज और कैब को भी बुक किया जा सकता है। उबर कैब में पेटीएम के माध्यम से 100 प्रतिशत कैशबैक पर राइड भी बुक कराई जा सकती है।
इस ऑफर के तहत, जिन यूजर्स ने पहली बार पेटीएम का इस्तेमाल करके उबर को पेमेंट किया होगा, उन्हें 200 रूपए तक की ट्रिप पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इन स्टेप को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से उबर एप को डाउनलोड करें।
स्टेप 2: एप को इंस्टॉल करें और ओपन करें।
स्टेप 3: अब उबर एप पर क्लिक करें और पेमेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप 4: पेटीएम वॉलेट को पेमेंट मोड़ के लिए सेलेक्ट करें।
स्टेप 5: आप इसमें 200 रूपए एड कर दें, अगर आप आपके पास पर्याप्त बैलेंस नहीं है।
स्टेप 6: अब अपनी डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल को डाल दें।
स्टेप 7: साथ ही आपको लोकेशन भी डालनी होंगी।
स्टेप 8: पेमेंट के दौरान आपके रजिस्टर नम्बर पर ओटीपी भी आता है जिसे डालना होगा।
यात्रा पूरी करने के बाद, आपको अपने आप 24 घंटों के भीतर ही 100 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

नियम और शर्तें:
1. यह ऑफर उन पेटीएम यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने उबर राइड के लिए पेटीएम वॉलेट के द्वारा पहली बार भुगतान किया होगा।
2. 100% कैशबैक, उबर राइड के लिए पेटीएम के द्वारा पहली बार भुगतान किए जाने के लिए योग्य होगा।
3. यह लिमिटेड समय के लिए ऑफर है, इसे कभी भी समाप्त किया जा सकता है।
4. पेटीएम को पूरा अधिकार है कि वो इस स्कीन या योजना में कोई भी परिवर्तन आदि कर सकता है।
5. अगर सेंडर के पास पेटीएम एकाउंट नहीं है तो वे पेटीएम की वेबसाइट पर जाकर एकाउंट को क्रिएट कर सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








