Home
How to

Jio Phone में YouTube को ऐसे करें डाउनलोड

जुलाई में जियोफोन 2 की घोषणा की गई थी। घोषणा करने के साथ बताया गया कि कंपनी जियो फोन को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। जिसे 23 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। कंपनी के लॉन्च होते ही फोन की प्री-बुकिंग को शुरू कर दिया था। कंपनी ने यह भी बताया था कि आने वाले जियोफोन 2 मॉडल में व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप्स को भी शामिल किया जाएगा। जिससे लोगों की इच्छा काफी बढ़ गई थी।

Jio Phone में YouTube को ऐसे करें डाउनलोड

शुरूआत में इन ऐप्स को उपलब्ध नहीं कराया गया था। हालांकि, ऐप्स को बैचों में रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए जियोस्टोर का सहारा ले सकते हैं। कुछ ही समय पहले जियो फोन में व्हाट्सएप को लाया गया था। वहीं अब यूट्यूब ऐप को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Jio Phone में WhatsApp के बाद YouTube

एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन की तरह केओओएस के लिए यूट्यूब में होम और ट्रेंडिंग टैब भी हैं। रिजल्ट पाने के लिए आप अपने Google खाते में साइन इन कर सकते हैं। चलिए बात करते हैं कि जियोफोन में दिए जाने वाला यूट्यूब एंड्रॉयड और आईफोन में चलने वाले यूट्यूब से कैसे अलग। साथ ही लोग इसे कैसे जियो स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:- Jio Phone में आया WhatsApp, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड और इंस्टॉल

JioPhone पर YouTube कैसे डाउनलोड करें

फोन में यूट्यूब डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। JioPhone पर YouTube ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको फोन के मेनू से JioStore पर जाना होगा। साथ ही उपलब्ध ऐप्स की सूची से अपने ऐप को ढूंढना होगा। इसके बाद आपको दिए गए इंस्टॉल के ऑपशन पर क्लिक करना है। विशेष रूप से, ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आपका फोन काओओएस के लेटेस्ट वर्जन पर चल रहा है। आप सेटिंग्स → डिवाइस → सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर फोन में KaiOS के नए वर्जन की जांच कर सकते हैं।

KaiOS पर यूट्यूब फीचर

जाहिर सी बात है कि एंड्रायड और आईओएस हैंडसेट की तुलना में 4 जी फीचर फोन में दी गई स्क्रीन का आकार छोटा है। आप फोन में लैंडस्केप मोड में वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर फुल-स्क्रीन के ऑपशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ बाकी अन्य स्मार्टफोन की तरह आप फेसबुक, ट्विटर और Google+ जैसे सोशल मीडिया नेटवर्क पर भी यूट्यूब की वीडियो को शेयर कर सकते हैं। वैसे तो इंटरफ़ेस बाकी फोन की तरह समान है, लेकिन ऐप में डार्क मोड या Incognito mode जैसे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें:- जियो फोन 2 की वो खास बातें तो इसे स्‍मार्टफोन के करीब लाती हैं

इतना ही नहीं ऑफ़लाइन होने पर आप इसे देखने के लिए वीडियो डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। साथ ही, आपको ऑन-स्क्रीन कर्सर को डी-पैड के साथ नेविगेट करने की जरुरत पड़ती है। अगर आप जियोफोन 2 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बेहतर अनुभव मिल सकता है, क्योंकि इसमें टाइपिंग के लिए QWERTY कीपैड है। जो आपकी मुश्किलों को आसान कर देगा। हालांकि जियोफोन पर ऐप का उपयोग करने का समग्र अनुभव बहुत उल्लेखनीय नहीं है। डिवाइस के मेनू से यूट्यूब तक सीधे तौर पर पहुंचा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jiophone also wanted to include apps like WhatsApp, Facebook and YouTube. Initially these apps were not made available However, the app is rolling in batches. Users can download these apps from geostore. Now in the live phone, WhatsApp is also available to the people after the WhatsApp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X