प्रदूषण से बचने के लिए खरीदने जा रहे हैं Air Purifier, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली-NCR के साथ पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छा जाता है। कोहरे के साथ हवा में मौजूद प्रदूषण भी हमारे लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता हैं। बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों का हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों में Air Purifier लगवाते हैं।
मार्केट में आपको कई सारे ब्रांड के एयर प्यूरीफायर आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप भी प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए अपने घर में Air Purifier लगवाने का विचार बना रहे हैं, तो आपको यहां कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ताकि आप भारी नुकसान से बच सकें।

Air Purifier लगवाते समय ध्यान देने वाली बातें
कमरे के साइज का रखें ध्यान: किसी भी एयर प्यूरीफायर को घर में लगवाते समय आप कमरे के साइज का जरूर ध्यान रखें। बड़े कमरे के लिए ज्यादा क्षमता वाले Air Purifier काम आते हैं। छोटे कमरे के लिए आप स्टैंडर्ड साइज वाले Air Purifier चुन सकते हैं।
फिल्टर रिप्लेसमेंट कॉस्ट का रखें ध्यान: किसी भी ब्रांड का प्यूरीफायर खरीदने से पहले आप उसके फिल्टर रिप्लेसमेंट कॉस्ट के बारे में जरूर पता करें। अगर इसका कॉस्ट ज्यादा होगा, तो आपके लिए इसे खरीदना काफी महंगा पड़ सकता है।
फिल्टर सिस्टम का रखें ध्यान: Air Purifier में लगे फिल्टर सिस्टम का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। मार्केट में इन दिनों कई स्मार्ट प्यूरीफायर मौजूद है, जो कि आपके कमरे के हिसाब से खुद के फंक्शन को सेट कर सकते हैं। ऐसे Air Purifier थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन आपके बिजली बिल को बचाने में मदद कर सकते हैं।
कैसे करता है Air Purifier काम
Air Purifier हवा में मौजूद हानिकारक डस्ट पार्टिकल को साफ करता है, जिससे फ्रेश हवा मिल सकें। खास तौर पर PM 2.5 समेत कुछ डस्ट पार्टिकल हमारे लिए हानिकारक होते हैं। सर्दियों के मौसम में शुष्क वातावरण होने की वजह से ये पार्टिकल हवा में तैरने लगते हैं और सांस के जरिए फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं, जो कि हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
ज्यादातर प्यूरीफायर में मल्टी-लेयर फिल्टरेशन सिस्टम का यूज किया जाता है, जो कि हवा में मौजूद बड़े डस्ट पार्टिकल को फिल्टर करता है। एयर प्यूरीफायर में लगे HEPA और कार्बन फिल्टर हवा में मौजूद छोटे-छोटे डस्ट पार्टिकल को साफ करने मदद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








