Home
How to

जियोफोन: कब कैसे और कहां करें फोन प्री-बुक

By Agrahi

रिलायंस जियो ने अपने सस्ते 4जी फोन से पर्दा उठा दिया है। सभी लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि यह फोन बेहद सस्ता हो सकता है, साथ ही यह भी यह फीचर फोन होगा, लेकिन जियो ने उन सभी को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए इस फोन को फ्री में लॉन्च किया है। साथ ही यह एक फीचर फोन नहीं बल्कि 'इंडिया का स्मार्टफोन' है।'

जियोफोन: कब कैसे और कहां करें फोन प्री-बुक

रिलायंस जियो ने अपने इस नए जियोफोन से सभी भारतीय फीचर फोन यूज़र्स को टारगेट कियाहै। वो यूज़र्स जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में झिझकते हैं और जो स्मार्टफोन के साथ कम्फ़र्टेबल नहीं है, उन्हें यह जियोफोन इस्तेमाल करने में आसान लगे, कुछ इस तरह इस फोन को डिज़ाइन किया गया है।

यह फोन एक तरह से फीचर फोन जैसा ही हैं, लेकिन इसके फीचर्स स्मार्टफोन से कम नहीं हैं। चलिए अब जानते हैं कि आप इस फोन को कब और कैसे खरीद सकते हैं।

24 अगस्त से शुरू है प्री-बुकिंग

24 अगस्त से शुरू है प्री-बुकिंग

रिलायंस जियो ने अपनी एजीएम में फोन की लॉन्चिंग के साथ ही घोषणा की थी कि इस फोन के लिए प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुर होगी। जबकि फोन फिजिकली सिंतबर से मार्केट में उपलब्ध होगा। जो यूज़र्स इस फोन को लेना चाहते हैं उन्हें जियो की साईट पर इसके लिए प्री-बुकिंग करानी होगी। ध्यान रहे कि प्री-बुकिंग 24 अगस्त से है।

'कीप मी पोस्टेड'

'कीप मी पोस्टेड'

यदि आप फोन के बारे में अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप जियो की वेबसाइट पर जाकर कीप मी पोस्टेड पर जाकर रजिस्टर करा सकते हैं। इसके बाद जियो की ओर से आपको मैसेज मिलेगा, जिसमें लिखा है, 'आपके इंटरेस्ट के लिए धन्यवाद जल्द ही जियो टीम आप से सम्पर्क करेगी'। इस पर रजिस्टर कर आपको जियो फोन के बारे में अपडेट मिलते रहेंगे।

पहले आओ पहले पाओ

पहले आओ पहले पाओ

सबसे जरुरी बात जो ग्राहकों को ध्यान में रखनी है वो यह है कि यह पहले आओ पहले पाओ की स्कीम है। इसमें जो पहले प्री-बुक करेगा उसको फोन पहले मिलेगा।

 1500 रु सिक्योरिटी डिपॉजिट

1500 रु सिक्योरिटी डिपॉजिट

रिलायंस जियो का यह फोन यूज़र्स को फ्री में मिलेगा। हालांकि इसके लिए जियो यूज़र्स को 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपाजिट देना होगा, जिसे कंपनी तीन साला बाद वापस कर देगी। यह 100% रिफंडेबल है, यानी कि फोन है एकदम फ्री।

More from GizBot

Best Mobiles in India

English summary
how to register and pre book for jiophone, everything you need to know about this, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X