Home
How to

'एमसाकी 9110' करेगी आपके कार की पूरी सुरक्षा

'एमसाकी 9110' करेगी आपके कार की पूरी सुरक्षा

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि उनका फोन उनकी कार के बारे में हर पल की जानकारी दे सकता है। बाजार में ऐसी कई डिवाइसेस मौजूद है जो आपके कार की लोकेशन के अलावा उससे जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर देती रहती हैं। मगर उनकी कीमत इतनी अधिक होती है कि हर कोई उन्‍हें खरीद नहीं सकता।

ऐसी ही एक डिवाइस है 'एमसाकी 9110' जो न केवल आपके कार की सुरक्षा करती है बल्कि इसकी कीमत भी ज्‍यादा नहीं है। डिवाइस में एक खास फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह ऑफ होने पर भी अपना काम खामोशी से करती रहती है। एमसाकी 9110 कार ट्रैकिंग डिवाइस कार के मुख्‍य जगहों पर आसानी से लगाई जा सकती है। उस जगह की जानकारी केवल कंपनी के सर्विस इंजीनियर और कार मालिक को ही होती है।

ट्रैकिंग डिवाइस के अंदर पोस्टपेड सिम कार्ड लगा होता है जो कार का गेट खुलते ही कार मालिक को एसएमएस भेजता है। अगर डिवाइस ऑफ है तो कार मालिक को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्‍योंकि जैसे ही कार मालिक सिम कार्ड का कोड डिवाइस के सिम नंबर पर एसएमएस करता है, उसके फौरन बाद डिवाइस सेलफोन पर कार की लोकेशन और टाइम भेजना शुरू कर देती है।

ऑटो लिफ्टर जिन रास्तों से कार ले जा रहा है उसकी पूरी लोकेशन की जानकारी एमसाकी 9110 फोन पर देती रहती है। तो अब आपे बेफ्रिक होकर अपनी कार को पार्किंग में खड़ी रख सकते हैं, बाजार में एमसाकी 9110 कार ट्रैकिंग डिवाइस 10 हजार रुपये में उपलब्‍ध है।अपने मोबाइल फोन से रहें सावधान

Read In English

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X