जियो बारकोड जेनरेट करने में हो रही है दिक्कत, फॉलो करें ये स्टेप्स
रिलायंस जियो के लिए यूज़र्स अभी तक कोशिशें का रहे हैं। कई लोगों को सिम खरीदने के लिए कोड जेनरेट करने में दिक्कतें भी आ रही हैं, यदि आप भी उन में से हैं तो फॉलो करें ये स्टेप्स।
रिलायंस जियो 4जी सिम इस्तेमाल करने के चक्कर में हर कोई 4जी स्मार्टफोन खरीद रहा है। जियो की डिमांड के साथ ही 4जी स्मार्टफोन की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियां कई सस्ते बजट स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। लेकिन केवल 4जी स्मार्टफोन होने से ही काम नहीं होगा, जियो सिम के लिए आपको अपने फोन में बारकोड जेनरेट करना होगा।

जियो बारकोड जेनरेट करने के बाद आप किसी भी रिलायंस डिजिटल स्टोर में जाकर अपना जियो 4जी सिम प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके पास बारकोड नहीं है तो शायद ही आपको यह सिम मिल पाए, हालांकि आप स्टोर्स पर जाकर ट्राई जरुर कर सकते हैं।
रिलायंस जियो बारकोड जेनरेट करना काफी आसान है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कई यूज़र्स शिकायत कर रहे हैं कि वो बारकोड जेनरेट करने में असमर्थ हैं। ऐसे में लोग काफी परेशान हो रहे हैं। लेकिन यदि आप भी बारकोड जेनरेट नहीं कर पा रहे हैं तो आप फॉलो करें नीचे दी हुए स्टेप्स।
जियो का पिछला वर्जन
इसका सबसे आसान तरीका है कि आप जियो का पिछला वर्जन डाउनलोड करें। माय जियो एप का पिछला वर्जन डाउनलोड करे लें, हालाँकि यह कोई ऑफिशियल फिक्स नहीं है।
पिछला वर्जन डाउनलोड कर लें
कंपनी आपको ऐसा करने का सुझाव नहीं होगी, लेकिन जियो बारकोड जेनरेट करने के लिए आप यह तरीका अपना सकते हैं। यहाँ दिए लिंक पर क्लिक कर माय जियो एप का पिछला वर्जन डाउनलोड कर लें।
इंटरनेट डाटा ऑफ
इस एप को इंस्टॉल करने के बाद, पहली बार इसे ओपन करने के समय ध्यान रहे कि आपका इंटरनेट डाटा ऑफ हो। इंटरनेट कनेक्शन ऑफ करें और एपीके इंस्टॉल कर लें।
फोन को रीस्टार्ट करें
एप इंस्टॉल करने के बाद अब आप फोन को रीस्टार्ट करें। ध्यान रहे कि आप एपीके को ओरिजिनल मायजियो एप डिलीट करने के बाद इंस्टॉल करें।
'इंस्टॉल ऑल'
अब आपको इस एप में दिए गए एप लिस्ट में अस्भी एप्स को डाउनलोड करना होगा, तभी आपको कोड मिल पाएगा। जब आप 'इंस्टॉल ऑल' करने वाले हों तभी इंटरनेट एक्टिवेट करें।
'गेट जियो सिम'
जब आप सभी एप्स डाउनलोड कर लें इसके बाद माय जियो एप को बंद कर रीस्टार्ट करें। अब आपको 'गेट जियो सिम' का विकल्प दिखाई देगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








