Paytm के नए फीचर्स से बिना पिन डाले करें पेमेंट, जानें इसके लाभ और इनेबल करने का तरीका
भारत में पेमेंट करने के लिए UPI का ज्यादातर लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यूजर्स की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई नई सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में Paytm ने UPI Lite से जुड़ा एक नया फीचर लॉन्च किया है।
पेटीएम ने अपने यूजर्स के डेली काम को आसान बनाने के लिए UPI Lite Auto Top-Up फीचर पेश किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने अकांउट में एक लिमिट सेट कर सकते हैं, जिसके कम होने पर आपका पेटीएम अकाउंट ऑटोमेटिकली रिचार्ज हो जाएगा। साथ ही ये फीचर बिना पिन डाले पेमेंट करने की सुविधा भी देगा।

क्या है Paytm का नया फीचर?
Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) ने UPI Lite Auto Top-Up फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है। ये फीचर आपको पिन की आवश्यकता के बिना ट्रांजेक्शन करने की परमिशन देगा। पेटीएम यूपीआई लाइट का यूज कर यूजर्स अपना UPI Lite बैलेंस ऑटोमैटिकली रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें आप अमाउंट की लिमिट भी सेट कर सकते हैं। इसमें यूजर्स बिना पिन डालें 500 रुपये तक की UIP पेमेंट आसानी से कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि ये फीचर Paytm UPI Lite वॉलेट यूजर्स के लिए है। अगर कोई यूजर 100 रुपये के मिनिमम बैलेंस की लिमिट सेट करता है, तो जब भी बैलेंस 100 रुपये से कम होगा, तब अपने आप आपके बैंक अकाउंट में बैलेंस रीलोड हो जाएगा। यूजर अपने अकाउंट की एक लिमिट सेट कर सकते हैं। आप एक दिन में 2,000 रुपये तक की पेमेंट Paytm UPI Lite से कर सकते हैं और इसमें एक दिन में 5 टॉप-अप की परमिशन दी गई है।
यह फीचर यूजर्स की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फिलहाल यह सुविधा यश बैंक और एक्सिस बैंक के यूजर्स को दी जा रही है। लेकिन जल्द ही यह सुविधा एसबीआई और एचडीएफसी बैंकों के यूजर्स को भी उपलब्धल कराई जाएगी।
कैसे इनेबल करें फीचर?
- इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक अकाउंट को पेटीएम से लिंक करें।
- इसके बाद Paytm App पर UPI Lite इनेबल करें।
- यहां Automatic Top-Ups का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- इसके बाद मिनिमम बैलेंस ऑटो टॉप-अप की लिमिट सेट करें।
Paytm ने पेश की एक और नई सुविधा
हाल ही में Paytm ने ऐसी सुविधा पेश की है, जिसकी वजह से पेटीएम से विदेश में भी ट्रांजेक्शन करना आसान होगा। अब भारत से विदेश की यात्रा पर जाने के लिए लोग चुनिंदा देशों में कैशलेस पेमेंट का लाभ उठा सकते है, जहां UPI पेमेंट एक्सेप्ट किया जाता है। यानी की अब पेटीएम यूजर्स विदेश में शॉपिंग करने से लेकर अन्य चीजों का पेमेंट करने में सक्षम होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








