Home
How to

Phone के साइलेंट मोड में भी रहें कनेक्टेड, जानें जरूरी कॉल्स मिस ना करने की मैजिकल ट्रिक

कई बार ऐसा होता है कि हम बार-बार आने वाले कॉल से परेशान हो जाते हैं और अपने Phone को साइलेंट पर रख देते हैं। ऐसा ज्यादातर रात के समय में होता है, जब हमें सुकुन की नींद के लिए अपने फोन को साइलेंट मोड पर डालना पड़ता है।

लेकिन क्या हो जब किसी अपने को कोई इमरजेंसी हो और उसको आपकी जरूरत हो? उनके बार-बार कॉल करने के बाद भी आपको पता ही ना चले कि आपके फोन पर किसी की कॉल आ रही है। ऐसे में हो सकता है कि आपको या आपके किसी अपने को नुकसान का सामना करना पड़े।

Phone के साइलेंट मोड पर होने के बाद भी इस ट्रिक से रहेंगे कनेक्टेड

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका फोन साइलेंट पर हो और किसी का जरूरी कॉल मिस भी ना हो, तो आपको अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन करना है। ये सेटिंग आपको कई बड़े नुकसान से बचा सकती है।

इस सेटिंग को ऑन करने से आपका फोन साइलेंट होने पर भी बजेगा। सबसे खास बात यह है कि ये ट्रिक सब नंबर पर नहीं, बल्कि जिन कॉन्टैक्ट को आप सिलेक्ट करेंगे, सिर्फ उन्हीं पर काम करेगी। चलिए जानते हैं।

जरूरी नंबर पर करें ये सेटिंग

जरूरी कॉल मिस ना हो, इसके लिए आप अपने सिलेक्टेड नंबर पर इमजेंसी बायपास सेट कर सकते हैं। ये फीचर आपको iPhone में आसानी से मिल जाएगा। लेकिन एंड्रॉयड में आपको थर्ड पार्टी एप्लिकेशन से इसे इंस्टॉल करना होगा।

कैसे करें ये सेटिंग

सबसे पहले अपने फोन में सेव्ड कॉन्टैक्ट पर जाएं।

कॉन्टैक्ट ऑप्शन में जाने के बाद एडिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और रिंग टोन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां आपको इमरजेंसी बायपास का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर टैप करें और उसे टर्न ऑन कर दें।

इस सेटिंग को करने के बाद अगर आपका फोन साइलेंट हैं, तो भी आपके द्वारा सिलेक्ट किए गए नंबर की कॉल आने पर भी फोन रिंग करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want your phone to be on silent and you do not miss anyone's important call, then you have to turn on this setting in your
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X