Home
How to

अपने लैपटॉप पर चलाना चाहते है एंड्रॉयड ऐप्स, तो यह है सबसे बेस्ट तरीका

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 (Windows 11) का अनावरण किया है और इस नए ओएस में आने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक एंड्रॉयड ऐप्स है। बता दें कि नया ओएस इस साल के अंत तक उपलब्ध होगा और इसमें एंड्रॉयड ऐप्स भी सपोर्ट है और वो भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए।

अपने लैपटॉप पर चलाना चाहते है एंड्रॉयड ऐप्स, तो यह है सबसे बेस्ट तरीका

लेकिन, यदि आप इस फीचर का लंबा इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने पीसी पर Android ऐप्स चलाने के लिए Microsoft के "Your Phone" ऐप का उपयोग करते हुए भी ऐप्स को चला सकते हैं। हालाँकि, उसके लिए, आपको एक सैमसंग गैलेक्सी फोन की आवश्यकता पड़ेगी और आपका पीसी विंडोज 10 (Windows 10) अक्टूबर 2019 अपडेट या बाद के वर्जन का होना चाहिए।

इसके अलावा आप लैपटॉप पर Android ऐप्स का उपयोग करने के लिए एमुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं। चलिये Your Phone से हम कैसे Android App चला सकते है उसका पूरा प्रोसेस जानते है।

Windows 11 के बिना ऐसे चलाएं अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में एंड्रॉयड ऐप्स

इस बात का ध्यान दें कि यह सिर्फ विंडोज 10 में सपोर्ट करता है, अगर आपका लैपटॉप विंडोज 7 है तो यह प्रोसेस काम नहीं करेगा।

Step 1: सबसे पहले, आपको अपने स्मार्टफोन और पीसी पर माइक्रोसॉफ्ट का "Your Phone" ऐप को इंस्टॉल करना होगा।

Step 2: इसके बाद अपने पीसी पर ऐप को ओपन करें और Android (या iPhone) पर क्लिक करें और फिर से Continue बटन पर क्लिक करें।

Step 3: यदि आपके डिवाइस पर बताया गया ऐप इंस्टॉल है, तो आप बॉक्स पर टिक कर सकते हैं और "Open QR Code" बटन प्रेस कर करके कोड जेनरेट कर सकते हैं।

Step 4: अब, अपने स्मार्टफोन पर "Your Phone" कंपेनियन ऐप खोलें और क्विक सेटिंग्स मेनू से विंडोज का लिंक ओपन करें। एक बार जब आप आइकन पर टैप करते हैं, तो इसे On कर लें।

Step 5: "Link your phone and PC" बॉक्स पर क्लिक करें। अगली स्क्रीन में पूछा जाएगा कि क्या आपके पीसी पर QR कोड दिखाई दे रहा है। फिर आपको Continue पर टैप करके QR कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद आपका स्मार्टफोन और पीसी कनेक्ट हो जाएगा।

इस प्रकार आप विंडोज 11 का इंतजार किए बिना ही अपने लैपटॉप या पीसी पर Android के ऐप्स आसानी से चला सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently Microsoft has unveiled Windows 11 and one of the biggest changes coming in this new OS is the Android app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X