ये हैं वो 10 लोग जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक फॉलो करते हैं
पीएम नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सोशल पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मोदी ट्विटर पर किन लोगों को फॉलो करते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर करीब 28.7 मिलियन यूज़र्स फॉलो करते हैं। इनमें देश विदेश हर जगह के यूज़र शामिल हैं। मोदी के दीवाने तो आपको कई जगह मिलेंगे, जो न केवल ट्विटर पर बल्कि हर जगह, हर तरह से पीएम मोदी को फॉलो करते हैं। हालाँकि पीएम मोदी जिन्हें फॉलो करते हैं उनकी संख्या बेहद कम है।
पढ़ें: जानिए क्यों पीएम मोदी ने बैंगलोर के इस लड़के को ट्विटर पर किया फॉलो!

ट्वीटर की बात करें तो अपने ऑफिशियल अकाउंट से पीएम मोदी 1,698 लोगों को फॉलो करते हैं। जिनमें कई बड़े नेता शामिल हैं, कई अन्य सेलिब्रिटीज़ भी इस लिस्ट में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नरेंद्र मोदी कई आम यूज़र्स को भी ट्विटर पर फॉलो करते हैं। हालाँकि पीएम मोदी के फॉलो करने के बाद यह सभी आम यूज़र्स तो नहीं रह जाते हैं।
पढ़ें: जानिए ट्वीटर के पांच हिडेन फीचर्स के बारे में
आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ आम यूज़र्स की लिस्ट जिन्हें देश के प्रधानमंत्री ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
आकाश जैन
इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल करते हैं बैंगलोर के आकाश जैन को। ट्विटर पर पीएम मोदी ने इन्हें हाल ही में फॉलो करना शुरू किया है। मोदी ने आकाश को फॉलो करना क्यों शुरू किया, इसकी भी मजेदार कहानी है।
भानु प्रताप सिंह
देहरादून के भानु प्रताप सिंह ने पिछले साल नवंबर में ही ट्विटर ज्वाइन किया है। इनके कुल 708 ट्विटर फॉलोअर हैं, लेकिन इसमें खास बात ये है कि इनमें से एक पीएम मोदी भी हैं।
अविनाश मिश्र
इस लिस्ट में तीसरा नाम है अविनाश मिश्र का। महाराष्ट्र के अविनाश को ट्विटर पर पीएम मोदी फॉलो करते हैं। इनके ट्विटर पर 1,831 फॉलोअर्स हैं।
सुमित
ये हैं सुमित, ट्विटर पर आपको @iSKatiyar पर मिल जाएंगे। ट्विटर पर इन्हें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी फॉलो करते हैं।
विकाश सिंह
इनके तो नाम में ही नमो है, ट्विटर पर ये @vikash4Namo पर मिलेंगे। पटना के रहने वाले विकाश को भी पीएम मोदी फॉलो करते हैं।
श्वेता
श्वेता के ट्विटर अकाउंट पर नज़र डालें तो पता चलता है कि वह एक समाजसेवी हैं। साथ ही जीव विज्ञान शास्त्री भी हैं। श्वेता को ट्विटर पर पीएम मोदी फॉलो करते हैं।
मोना कंवल
मोना भी उन करोड़ों लोगों में से हैं जो पीएम मोदी के फॉलोअर हैं। मोना को प्रधानमंत्री मोदी फॉलो करते हैं।
हरिता वाराणसी
अपने अकाउंट में हरिता ने अपना ही एक ट्वीट पिन किया हुआ है। जिसमें उन्होंने मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि उनके हीरो पीएम मोदी उन्हें ट्विटर पर फॉलो फॉलो करते हैं।
निखिल दधिच
ये हैं बीकानेर के रहने वाले बिज़नस मैन, जो कि गारमेंट मैन्युफैक्चरर हैं। यह भी उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो करते हैं।
सोना
अपने ट्विटर पर पर सोना ने लिखा है कि वह ट्रैवलर, फोटोग्राफर हैं। सोना को ट्विटर पर मोदी भी फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications