Laptop की दुनिया से Smartphone बाजार में कूदा Acer! तगड़ा फोन लॉन्च करने की तैयारी
Acer Smartphone Launch: भारतीय मार्केट में टीवी लाने के बाद अब Acer स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को लेकर कंपनी ने अमेजन पर अपडेट दे रही है, क्योंकि इस डिवाइस को इस ई-कॉमर्स के जरिए ही बेचा जाएगा। पहले इस डिवाइस को 25 मार्च को भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
हालांकि Amazon ने अपनी वेबसाइट पर एक नया पेज तैयार किया है, जिसमें Acer स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। हालांकि इस पेज पर फोन के नाम और मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ऑनलाइन अफवाह सामने आई है कि ब्रांड Acerpure Acerone Liquid S162E4 और Acerone Liquid S272E4 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कब लॉन्च होगा फोन
Amazon ने अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज बनाया है, जिसमें नए Acer स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी गई है। इस पेज पर कंपनी ने फोन के एक बड़े कैमरा मॉड्यूल की जानकारी दी है और इसमें 'Next Horizon' टैगलाइन दी है।
इसके साथ ही इस फोन की लॉन्चिंग डेट की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ गई है। इस फोन को 15 अप्रैल को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
पिछले महीने, Acer ने घोषणा की थी कि वह 25 मार्च को भारत में नए स्मार्टफोन पेश करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि Acer देश में Acerone Liquid S162E4 और Acerone Liquid S272E4 स्मार्टफोन लाएगा। इन्हें पहले Acerpure वेबसाइट पर देखा गया था।
एसर स्मार्टफोन की खासियत
- Acerpure लिस्टिंग में इन डिवाइस के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई थी। जहां Acerone Liquid S162E4 में 6.5-इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं Liquid S272E4 में 6.7-इंच का डिस्प्ले है।
- प्रोसेसर की बात करें तो Liquid S162E4 में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Liquid S272E4 में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिल सकता है। दोनों फोन Android 14 पर काम करते हैं।
- Liquid S162E4 में 16MP का प्राइमरी रियर सेंसर और 0.08MP का सेंसर है, जबकि Liquid S272E4 में 20MP का मेन सेंसर और 0.3MP का सेकेंडरी सेंसर है। दोनों हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल है।
- स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM के साथ 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








