120Hz डिस्प्ले वाले Acer स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च; 15000 रुपये से कम कीमत में शानदार फीचर्स
Acer Smartphone Launch: लैपटॉप और स्मार्ट टीवी की दुनिया में अपनी जगह बनाने के बाद Acer अब एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। Acer मार्केट में अपने पकड़ बनाने के लिए दो नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये कंपनी आज यानी 15 अप्रैल को भारत में अपने पहले स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
कंपनी ने Amazon पर लाइव हुए एक टीजर में इस स्मार्टफोन के बारे में बताया है। जानकारी मिली है कि ये फोन Acer की Super Z सीरीज का हिस्सा होंगे। इस सीरीज में Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro को शामिल किया गया है। हाल ही में इसके फीचर्स की भी जानकारी सामने आई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

बजट सेगमेंट में होगी बड़ी टक्कर
इस सीरीज का प्रीमियम फोन Acer Super ZX Pro कई शानदार फीचर्स के साथ आएगा। खास बात यह है कि इस फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जिससे यह सीधे-सीधे Redmi, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा।
Acer Super ZX Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: इस फोन में 6.7-इंच का Full HD+ डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस सेगमेंट में यह पहला फोन होगा जिसमें इतनी स्मूथ और शार्प डिस्प्ले दी जा रही है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यह शानदार अनुभव देगा।
बैटरी: इसमें 5000mAh की हाई डेंसिटी बैटरी दी जाएगी, जो थर्मल ऑप्टिमाइजेशन के साथ आएगी।
कंपनी का दावा है कि बैटरी की परफॉर्मेंस और पावर मैनेजमेंट दोनों बेहतरीन होंगे। इससे फोन लंबी देर तक बिना हीटिंग के काम करेगा।
फास्ट चार्जिंग: यह फोन 50% चार्ज सिर्फ 35 मिनट में कर सकेगा। इससे यूजर्स को दिनभर के लिए फुल चार्ज पर निर्भरता मिलेगी।
AI फीचर्स: Acer इन फोनों में कुछ AI ऑप्टिमाइजेशन भी दे सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और भी बेहतर होगी। AI फीचर्स आमतौर पर इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलते हैं।
Acer के फोन से जुड़ी खास बातें?
भारत में Acer ब्रांड के स्मार्टफोन को Indkal Technologies द्वारा बनाया और बेचा जाएगा। Indkal के पास Acer Incorporated के साथ एक ट्रेडमार्क लाइसेंसिंग एग्रीमेंट है, जिसके तहत वह भारत में Acer के नाम से स्मार्टफोन डिजाइन, मैन्युफैक्चर और डिस्ट्रीब्यूट करेगा।
Acer द्वारा लॉन्च से पहले टीज किए गए पोस्टर्स और वीडियो में बेहतर बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले की बात की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा।
लॉन्च डेट और उपलब्धता
Acer Super ZX और Super ZX Pro को 15 अप्रैल को Amazon India पर लॉन्च किया जाएगा। इस दिन इनके सभी फीचर्स और कीमत की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
अगर आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें प्रीमियम फीचर्स जैसे हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और AI सपोर्ट मिलें तो Acer के नए स्मार्टफोन के बारे में सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








