Amazon Diwali Sale: OnePlus, Samsung, Realme Smartphones पर जबरदस्त डिस्काउंट, देखें ऑफर्स
Amazon पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल (Amazon Great Indian Festival Diwali Special) सेल की शुरूआत हो चुकी है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन और मॉनिटर से लेकर गेमिंग कंसोल सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट ऑफर किया जा रहा है।
अपने ग्राहकों को ज्यादा लाभ देने के लिए Amazon ने ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ हाथ मिलाया है। ऐसे में इन बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से अगर आप खरीदारी करते हैं, तो 10 परसेंट तक की छूट का लाभ ले सकेंग। इसके अलावा कस्टमर्स को No-Cost EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर का भी ऑप्शन मिलेगा। तो चलिए आपको आगे सेल में कुछ बेहतरीन फोन्स पर मिलने वाली डील्स की डिटेल बताते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G- सैमसंग के इस 5G फोन की कीमत को वैसे 19,999 रुपये है, लेकिन इस दिवाली सेल में बैंक ऑफर्स के साथ आप इसे मात्र 12,749 रुपये में खरीद सकेंगे। गैलेक्सी एम35 5G में 6.6-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रिजॉल्यूशन ऑफर करता है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा, 13MP का सेल्फी कैमरा के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
Oneplus 12R- अमेजन सेल में वनप्लस 12आर जिसकी बिक्री मूल्य 42,998 रुपये है, ग्राहक इसे बैंक ऑफर सहित मात्र 34,749 रुपये ले सकते हैं। वनप्लस 12आर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। इसके अलावा इस फोन में डॉल्बी विजन के साथ 6.78-इंच 1.5K LTPO ProXDR डिस्प्ले है, जो गीले हाथों से भी इजली चलाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का इसमें कैमरा मिलता है। यह फोन 5,500mAh की बैटरी से लैस है, जो 100W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
iQOO Z9s Pro 5G- आईक्यू के इस फोन की सेलिंग प्राइज 24,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे महज 19,123 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। इसमें 6.77-इंच 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर, 50MP Sony AI कैमरा और 5,500mAh की बैटरी से लैस है।
Realme NARZO 70 Turbo 5G- रियली के इस 5G फोन को 15,998 रुपये आप अपने घर ला सकते हैं। इसमें डाइमेंशन 7300 एनर्जी 5G चिपसेट, 6.5 इंच के FHD+ डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








