आईफोन 7 पर पूरे 17,000 रुपए तक का डिस्काउंट
आईफोन 7 खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए खास मौका। फ्लिप्कार्ट और अमेज़न पर मिल रहा है आकर्षक डिस्काउंट।
ऐपल ने पिछले साल अक्टूबर में आईफोन 7 को भारत में लॉन्च किया था। फोन की आधिकारिक लॉन्च के बाद से ही इसकी कीमत में कोई ऑफिशियल कटौती नहीं की गई है। लेकिन कई ऑनलाइन रिटेलर्स हैं जो पर डिस्काउंट पेश करते हैं।

कुछ ही दिनों पहले फ्लिप्कार्ट ने अपने फादर्स डे के स्पेशल ऑफर के चलते आईफोन 6 के 16जीबी वैरिएंट को बंपर डिस्काउंट के साथ पेश किया, जिसमें फोन की कीमत 21,999 रुपए दी गई। अब लगता है अमेज़न भी आईफोन 7 पर डिस्काउंट के साथ तैयार है।
अमेज़न अपने ऑफर के तहत आईफोन 7 पर डिस्काउंट है जिसमें एक खास ऑफर के तहत यह 52,999 रुपए में दिया जा रहा है। आईफोन 7 का 32जीबी वैरिएंट फ्लिप्कार्ट और अमेज़न दोनों पर ही 45,999 रुपए में मिल रहा है। इस पर करीब 14,001 रुपए का डिस्काउंट है, इसकी ओरिजिनल कीमत 60,000 रुपए रखी गई थी।

आईफोन 7 का 128जीबी वैरिएंट जो कि 70,000 रुपए का है, ऑफर के साथ 52,999 रुपए में लिस्ट किया गया है। ऐसे ही आईफोन 7, 256जीबी वैरिएंट 10,710 रुपए के डिस्काउंट के बाद 69,290 रुपए में लिस्ट किया गया है। जबकि फ्लिप्कार्ट पर आईफोन 7 का 256जीबी वैरिएंट 67,999 रुपए में मिल रहा है।
यदि आईफोन 7 को खरीदना चाहते हैं तो आप इन डिस्काउंट को ध्यान में रख सकते हैं। फ्लिप्कार्ट और अमेज़न दोनों पर ही इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








