Home
Mobile

Xiaomi Mi 11 अल्‍ट्रा का मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं

सीधे मुद्दे की बात करते हैं, शाओमी का Mi 11 अल्‍ट्रा ग्‍लोबल मार्केट में रिलीज़ हो चुका है यानी अब बाजार में एक ऐसा स्‍मार्टफोन आ गया है जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया में कई नए आयाम लाया है, इसमें सैमसंग का GN2 कैमरा सेंसर दिया गया है। इसकी कैमरा क्षमता का DXOMARK की रेटिंग से लगाया जा सकता है जिसमें दुनिया के सबसे बेस्‍ट फोटोग्राफी स्‍मार्टफोन में इसे शामिल किया गया है।

Xiaomi Mi 11 अल्‍ट्रा का मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Mi 11 अल्‍ट्रा में WQHD+ 120Hz क्‍वॉड कर्व डॉट स्‍क्रीन दी गई है, प्रीमियम स्‍मार्टफोन की रेंज में भी ये अपने फीचर्स की वजह से कई स्‍मार्टफोन को पीछे छोड़ देता है। इसमें वॉयरलेस टर्बो चार्जिंग के साथ 67W की वायर्ड चार्जिंग दी गई है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में कैसे है ये नंबर वन

Mi 11 अल्‍ट्रा प्रोफेशनल फोटोग्राफी की दुनिया का एक खास फोन कहा जा सकता है, इसमें पॉवरफुल हार्डवेयर के साथ एडवांस सॉफ्टवेयर मिलता है जो DXOMARK की रेटिंग में इसे टॉप पर पहुंचाता है। इसमें लगा 50 मेगापिक्‍सल वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर ब्राइट और शार्प इमेज़ कैपचर करता है, शाओमी ने इसमें खास नाइट फोटोग्राफी एल्गोरिदम दिया है जो 0.02 lux जितनी कम लाइट में भी अच्‍छी फोटो कैपचर करता है इतना ही नहीं ये पहला ऐसा शाओमी स्‍मार्टफोन है जिसमें मल्‍टी प्‍वाइंट डायरेक्‍ट टाइम और फ्लाइट लेज़र फोकस सिस्‍अम दिया गया है जो 64 जोन डेप्‍थ मैप की मद्द से सटीक और फास्‍ट फोकस करता है फिर वाहे वाइड एंगल में ही फोटो क्‍यों न ली जा रही हो।

पढ़ें: दुनिया की पहली 5G कनेक्टिविटी कार से उठा पर्दा, जल्‍द होगी लांच

इसमें 48MP 5x ऑप्‍टिकल जूम पेरिस्‍कोप लेंस लगा हुआ है जो 10x हाइब्रिड जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, 48 अल्‍ट्रावाइड एंगल कैमरा के साथ सोनी का IMX586 सेंसर मिलता है जो 128° वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वीडियो के लिए इसमें 3 कैमरो का सपोर्ट मिलता है जिसकी मद्द से 8K 24fps वीडियो रिकार्ड किए जा सकते हैं।

Xiaomi Mi 11 अल्‍ट्रा का मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं

120Hz की क्‍वॉड कर्व स्‍क्रीन और हरमन कार्डन का साउंड

Mi 11 अल्‍ट्रा में बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ 6.81 की 120 Hz WQHD+ सैमसंग एमोलेड क्‍वॉड कर्व डॉट स्‍क्रीन दी गई है जिसमें E4 मैटीरियल का प्रयोग किया गया है। स्‍क्रीन में 1,700 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है जो 1.07 बिलियन कलर देती है। इमेज़ क्‍वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए डॉल्‍बी विज़न और HDR10+ भी इसमें मिलते हैं। 3200 x 1440 का रेल्‍यूलूशन, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 480Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलकर एक अल्‍ट्रा स्‍मूद डिस्‍पले का अनुभव यूज़र को देते हैं। स्‍क्रीन में लगा गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस स्‍क्रेच और दूसरी खरोंचो से इसे बचाता है।

Xiaomi Mi 11 अल्‍ट्रा का मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं

फोन की दूसरी सबसे बड़ी खूबी है इसका सेकेंडरी डिस्‍प्‍ले जो फोन के पीछे मिलता है, इसमें सभी जरूरी जानकारी यूज़र के सामने दिखती रहती है जैसे तारीख, समय और नोटिफिकेशन साथ ही इसे सेल्‍फी मिरर की तरह से फोटो लेते समय यूज़ किया जा सकता है।

बैटरी पॉवर

ड्युल 67W वॉयर्ड और वॉयरलेस चार्जिंग 0% से 100% बैटरी 36 मिनट में चार्ज कर देती है, इसमें 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 6x सुपर चार्ज टेक्‍नालॉजी सपोर्ट करती है, Mi द्वारा खुद डेवलप की गई 6x सुपरचार्ज तकनीक की मद्द से इतनी बड़ी बैटरी कम समय में चार्ज की जा सकती है।

Xiaomi Mi 11 अल्‍ट्रा का मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं

IP68 डस्‍ट और वॉटर रेजिस्टेंट

Mi 11 अल्‍ट्रा में प्रीमियम सेरेमिक बैक दिया गया है जो सॉफ्ट और आरामदायक फील देता है साथ ही देखने में इसका लुक भी काफी शानदार लगता है, सेरेमिक व्‍हाइट और सेरेमिक ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन के साथ इसे खरीद सकते हैं। अल्‍ट्रा में IP68 डस्‍ट और वॉटर रजिस्‍टेंट रेटिंग दी गई है इसके लिए डिवाइस को 1.5m की गहराई में 30 मिनट तक टेस्‍ट किया गया है साथ ही चार्जिंग पोर्ट में मॉइश्चराइजर एलर्ट भी दिया गया है जो इसे और सेफ बनाता है।

स्‍मार्टफोन गेमिंग के शौकीन के लिए फोन में हीटिंग की दिक्‍कत सबसे बड़ी है, इसके लिए इसमें तीन फेज़ की कूलिंग तकनीक दी गई है जो इसे ज्‍यादा हीट होने से बचाती है साथ डिवाइस की परफार्मेंस भी बरकरार रहती है।

कीमत

Mi 11अल्‍ट्रा का 12GB+256GB स्‍टोरेज वैरियंट EUR 1,199 (लगभग 1,02,657 रु ) में शाओमी की ऑफीशियल साइट्स पर जल्‍द ही सेल होना शुरु हो जाएगा।

Source : blog.mi.com

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Most Powerful smartphone Mi 11 Ultra Launches in global market, its most extreme premium flagship smartphone photography and videography.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X