ब्लैकबेरी के एंड्रायड फोन का डिजाईन लीक, जानिए कैसा होगा वेनिस
मीडिया में आने वाले खबरों के मुताबिक कनाडा की पापुलर स्मार्टफोन फोन निर्माता कम्पनी ब्लैकबेरी द्वारा नवम्बर माह में अपना पहला एंड्रायड मोबाइल ‘‘वेनिस'' लांच करने वाली है। इस स्मार्टफोन के फोटो लांच होने से पहले ही लीक हो चुके हैं। इस वीडियों में यह मोबाइल पूरी तरह से दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन स्लाइडर डिजाइन वाला है। वेनिस के नीचे ब्लैकबेरी की-बोर्ड दिया गया है। इसकी-बोर्ड में टच पैड उपलब्ध है।
पढ़ें: सैमसंग के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानिए ये 8 बातें

(Source: Tinhte)
फोन का फ्रंट और बैक के साथ टॉप भी दिखाया गया है। फ्रंट इमेज में मोबाइल की स्क्रीन पर एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में कॉन्ट्रैक्ट, मैसेज, कैलेंडर, प्ले स्टोर, गूगल, कॉल, कैमरा के आईकॉन दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा नजर आ रहा है। स्मार्टफोन के टॉप पर सिम और एसडी कार्ड का स्लॉट है। फोन के राइट हैंड साइट में तीन बटन और लेफ्ट हैंड साइट में एक बटन दिया है। ये वॉल्यूम और लॉक की हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैकबेरी के वेनिस स्मार्टफोन का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें इस फोन को दिखाया गया है इससे स्पष्ट हो गया है कि कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को तैयार कर लिया है। वीडियो में फोन को चलते हुए दिखाया गया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि इसकी टेस्टिंग हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकबेरी के स्लाइडर स्मार्टफोन वेनिस के फीचर्स इस प्रकार हो सकते हैंः
डिस्प्लेः 5.4 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल)
प्रोसेसरः 1.8 हेक्जा-कोर 64 बिट स्नैपड्रैगन 808
रैमः 3 जीबी
कैमराः ओआईएस एवं ड्यूल एलईडी के साथ 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट
बैटरीः 3000 एमएएच


Click it and Unblock the Notifications








