Home
Mobile

Realme Narzo 70 Turbo 5G पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आज ही खरीदें यह गेमिंग स्मार्टफोन

Realme ने हाल ही में एक गेमिंग फोन को भारतीय मार्केट में एंट्री दी है। अगर आपको गेमिंग के लिए बजट स्मार्टफोन की आवश्यकता है, तो आप इस फोन की तरफ रुख कर सकते हैं। क्योंकि आज इस फोन की पहली सेल लाइव हो चुकी है।

यहां हम बात कर रहे हैं न्यूली लॉन्च फोन Realme Narzo 70 Turbo 5G के बारे में, जिसे कंपनी ने आपकी पॉकेट को ध्यान में रखकर पेश किया है। इस फोन पर पहली सेल में बंपर डिस्काउंट भी मिल रहा है। चलिए इस फोन की पहली सेल में मिल रहे ऑफर्स से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Realme Narzo 70 Turbo 5G पर भारी छूट

Realme Narzo 70 Turbo 5G पर छूट

Realme Narzo 70 Turbo 5G आपको तीन स्टोरेज वेरिएंट में मिल रहा है, जिसमें 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और इसके टॉप मॉडल 12GB+256GB की कीमत 20,999 रुपये है। लेकिन पहली सेल में आप इसको और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

इस डिवाइस पर पहली सेल में सीधे 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। छूट के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत मात्र 14,999 रुपये हो जाएगी। इस फोन की पहली सेल आज 12 बजे से लाइव हो चुकी है और आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 70 Turbo 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 92.65% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 6,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 16.7 मिलियन कलर के साथ आता है। स्क्रीन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 106% NTSC कलर गैमट, 600 निट्स एवरेज, 1200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस और AG DT Star 2 ग्लास प्रोटेक्शन मिल रहा है।

प्रोसेसर: Realme Narzo 70 Turbo 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी 5G 4nm प्रोसेस, ऑक्टो-कोर, 2.5GHz तक की स्पीड के साथ पावर्ड है, जो कि Android 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम शामिल है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 750,000 मिलेगा। साथ ही यह फोन बेहतरीन गेमिंग फीचर्स से लैस होगा और कई गेम्स में 90FPS परफॉर्मेंस देगा।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा F1.8 अपर्चर के साथ मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

बैटरी: इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कलर ऑप्शन: इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Turbo Yellow, Turbe Green और Turbo Purple में खरीद सकते हैं।

अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, वाटर और मिल्क प्रोटेक्शन IP65 रेटिंग, रेन वाटर टच फीचर, डुउल स्टीरियो, स्पीकर, एयर और जेस्चर, फ्लैश कैप्सूल, रीडिंग मोड और कई अन्य कई सुविधाओं से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 70 Turbo 5G is getting a huge discount in its first sale. You can buy this gaming phone at a very low price and bring it home. Let's know in detail about the offers available in the first sale of this phone and its specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X