Realme Narzo 70 Turbo vs Realme P1 Pro 5G : समान कीमत में आपके लिए क्या है बेहतर विकल्प, यहां मिलेगा जवाब
Realme Narzo 70 Turbo vs Realme P1 Pro 5G : हाल ही में Realme ने भारत में चुपके से अपने Realme Narzo 70 Turbo नाम से एक लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किया है, जिस पर कंपनी दीवाली सेल के तहत 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर करेगी।
कंपनी अपने एक और स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जिसका नाम Realme P1 Pro 5G है। इस फोन को कंपनी ने अप्रैल में पेश किया था। यहां हम आपके लिए इन दोनों फोन में अंतर लेकर आएं हैं, ताकि आपको पता चल सकें कि समान कीमत में आपके लिए क्या बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Realme Narzo 70 Turbo और Realme P1 Pro 5G की कीमत
Realme ने Realme Narzo 70 Turbo को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB+128GB की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और इसके टॉप मॉडल 12GB+256GB की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।
बात करें Realme P1 Pro 5G की कीमत की कीमत की तो इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 22,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 23,499 रुपये है। इस पर जारी ऑफर के बाद आप इन मॉडल्स पर 2500 रुपये की छूट के साथ 20,000 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 70 Turbo और Realme P1 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इसमें 6.67 इंच की Samsung E4 OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 92.65% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 6,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 16.7 मिलियन कलर के साथ आता है। स्क्रीन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 106% NTSC कलर गैमट, 600 निट्स एवरेज, 1200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस और AG DT Star 2 ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है।
Realme P1 Pro 5G फोन में 6.7 इंच FHD+ कर्व्ड विजन ओलेड डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2412x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 950 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है।
प्रोसेसर: Realme Narzo 70 Turbo स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी 5G 4nm प्रोसेस, ऑक्टो-कोर, 2.5GHz तक की स्पीड के साथ पावर्ड है और एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम शामिल है। कंपनी का दावा है कि Realme Narzo 70 Turbo को AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 750,000 मिलेगा। साथ ही यह फोन बेहतरीन गेमिंग फीचर्स से लैस होगा और कई गेम्स में 90FPS परफॉर्मेंस देगा।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 3D VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है। इसमें 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल के OS अपडेट शामिल है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन शामिल है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा F1.8 अपर्चर के साथ मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Realme P1 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का पोर्ट्रेट कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी: Realme Narzo 70 Turbo में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 45 वॉट की बैटरी दी गई है। Realme P1 Pro 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 70 Turbo में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, वाटर और मिल्क प्रोटेक्शन IP65 रेटिंग, रेन वाटर टच फीचर, डुउल स्टीरियो, स्पीकर, एयर और जेस्चर, फ्लैश कैप्सूल, रीडिंग मोड और कई अन्य कई सुविधाओं से लैस है। Realme P1 Pro 5G फोन में 2.4 से 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, IP65 रेटिंग, रेनवॉटर टच फीचर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हाई-रेज डुअल स्पीकर, 95G बैंड शामिल है।
हमारी वेबसाइट Hindi Gizbot पर आपको ऐसे ही कई सारे कम्पेरिजन (अंतर) देखने को मिल जाएगें, जो कि आपको नए और पुराने फोन्स में होने वाली असमानताओं को बताकर आपके मन में उठ रहे सवालों को दूर करेंगे। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे आप अपने फैमिल और फ्रेंड्स को शेयर भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







