दुनिया का सबसे सस्ता फोन इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 299 रुपए
इस समय मोबाइल फोन कंपनियां नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ भारी कीमतों पर फोन लॉन्च कर रही हैं, वहीं हाल ही में भारत में एक ऐसा फोन लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत सिर्फ 299 रुपए है। इस कीमत ने ये फोन दुनिया का सबसे सस्ता फीचर फोन बन गया है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इस फोन को सिर्फ ऑनलाइन ही बुक किया जा सकता है।

पढ़ें- यूट्यूब पर शामिल Breaking News फीचर, ये होगा फायदा
जियो फोन के बाद डीटेल नामक कंपनी ने देश में दुनिया का सबसे सस्ता फीचर फोन डीटेल डी1 लॉन्च किया है। फोन की ऑनलाइन बुकिंग कंपनी की वेबसाइट detel-india.com पर कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, बुकिंग के 8-10 दिनों की अंदर ये फोन यूजर तक पहुंच जाएगा।
पढ़ें- PHOTOS : यहां देखिए कैसे बनते हैं स्मार्टफोन
अगर बात इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की करें, तो इस फोन में आपको 1.44 इंच की मोनोक्रोम डिस्प्ले मिलेगा। ये फोन सिंगल सिम को सपोर्ट करता है और इसमें 650 mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में टॉर्च, फोनबुक एफएम रेडियो और स्पीकर के साथ वाइब्रेशन मोड भी दिया गया है।
पढ़ें- ऐसा होगा वॉट्सएप का मोबाइल वॉलेट, सामने आया बीटा वर्जन
कुल मिलाकर इस फोन में फीचर फोन में होने वाले सभी फीचर्स मौजूद हैं। हालांकि इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं दिया गया है। इस फोन को देखकर लगता है कि कंपनी ने ये फोन नए मोबाइल यूजर्स के लिए पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications