ऐसा होगा वॉट्सएप का मोबाइल वॉलेट, सामने आया बीटा वर्जन
पिछले कुछ महीनें से वॉट्सएप के पेमेंट सर्विस ऐप को लेकर खबरें सामने आ रही थी। अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में वॉट्सएप की यूपीआई इंटीग्रेटेड आधारित पेमेंट सर्विस का बीटा वर्जन सामने आया है। इस मोबाइल वॉलेट के बीटा वर्जन के साथ इस बात की पुष्टि हो गई है कि वॉट्सएप जल्द ही यूपीआई इंटीग्रेटेड आधारित डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है।

पढ़ें- अपना नंबर दिखाए बिना इस ट्रिक से चलाएं वॉट्सएप
WABetaInfo ने किया स्क्रीन शॉट शेयर-
वॉट्सएप वर्जन 2.17.295 तकनीकी ब्लॉग WABetaInfo ने इस एप के नए बीटा वर्जन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
वॉट्सएप पेमेंट फीचर-
उम्मीद है कि बीटा वर्जन के बाद जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा और भारत पहला बाजार होगा, जहां वॉट्सएप पेमेंट फीचर उपलब्ध होगा। वॉट्सएप कथित तौर पर भुगतान प्रणाली को लॉन्च करने के लिए भारत की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई से बात कर रहा है। एसबीआई के सीनियर ऑफिसर ने कहा कि आर्किटेक्चर की जटिलता के कारण, वॉट्सएप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनपीसीआई और कुछ अन्य बैंकों के साथ बैंकों और NPCI के साथ अपने सिस्टम को एकीकृत करने के तरीके तलाश रहा है।
अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे यूजर्स-
वॉट्सएप पेमेंट से यूजर्स यूपीआई के साथ एक बैंक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर करने में मदद करेगा। वॉट्सएप भुगतान का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को वॉट्सएप पेमेंट्स और बैंक शर्तें और गोपनीयता नीति को स्वीकार करना होगा।
वॉट्सएप के लिए इंडिया है बड़ा मार्केट-
व्हाट्सएप, जिसके लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है, ने अपने भुगतान प्रणाली को वितरित करने में देरी की है। वॉट्सएपपर यूपीआई की सुविधा के लिए, भारतीय बैंकों को अपने सिस्टम को मैसेजिंग एप के साथ मर्ज करना होगा। अब सभी प्रमुख बैंकों में एक अलग यूपीआई ऐप है।
ये कंपनियां भी ला सकती हैं मोबाइल वॉलेट-
बता दें कि इस समय कई ऐसे एप्लिकेशन और सोशल साइट्स हैं, जो अपने पेमेंट सोल्यूशन ला सकते हैं। इनमें दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ऐपल, गूगल और अमेजन तक शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








