एसेनशियल ने लॉन्च किया पहला स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
एसेनशियल का ये फोन फिलहाल अमेरिका में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इंडिया में फोन कब तक आएगा इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं है।
एंड्रॉयड का पिता के नाम से फेमस एंडी रुबिन की कंपनी एसेनशियल ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये फोन डिजाइन और फीचर्स दोनों मामलों में बेहतरीन है। ये फोन मॉड्यूलर फोन है। कंपनी ने इस फोन के अलावा उनकी कंपनी ने एक इंटेलिजेंट होम स्मार्ट स्पीकर व 360 डिग्री कैमरा भी लॉन्च किया है।

एसेनशियल फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और 5.7 इंच का क्वाडएचडी (1312x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 64 बिट स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड है एड्रेनो 540 जीपीयू। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 45,200 रुपए है।
पढ़ें- 500 रुपए में 100एमबीपीएस ब्रॉडबैंड सेवा देगी जियो
कलर वैरिएंट और कैमरा-
एसेनशियल फोन ब्लैक मून, स्टेलर ग्रे, प्योर व्हाइट और ओसियन डेप्थ कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। रियर कैमरे हाइब्रिड ऑटोफोकस, फेज़ डिटेक्ट, आईआर लेज़र असिस्ट फोकस और 4के वीडियो सपोर्ट से लैस हैं।
पढ़ें- अगर जा रहे हैं अमेरिका, तो लैपटॉप घर ही रखकर जाएं
बैटरी और बाकी फीचर्स-
एसेनशियल फोन में 3040 एमएएच की बैटरी है। कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, नैनो सिम सपोर्ट और ग्लोनास शामिल हैं। एसेनशियल फोन का डाइमेंशन 141.5x72.2x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।


Click it and Unblock the Notifications