Flipkart Mobiles Bonanza sale में इन स्मार्टफोन पर पाएं शानदार ऑफर्स
त्यौहारों का मौसम लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी कई कॉमर्स साइट ग्राहकों के लिए बेहतर डील्स उपलब्ध करा रही है। फ्लिपकार्ट की Flipkart's Mobiles Bonanza sale का आगाज हो गया है। जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है।

अगर आप काफी समय से किसी कंपनी के स्मार्टफोन को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सेल में आपका ख्वाब काफी हद तक पुरा हो सकता है। फ्लिपकार्ट ना सिर्फ सेल बल्कि ग्राहकों के लिए शानदार एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रहा है। चलिए बात करते हैं, कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारें में जिन्हें आप बेहतर कीमत और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।

Apple iPhone X (256GB+3GB RAM)
Apple iPhone X फोन की कीमत 106,900 रुपये है। जिसे सेल के दौरान 85,850 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आप Apple iPhone X के 256GB+3GB RAM वाले वेरियंट को खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S8+ (64GB+4GB RAM)
Samsung Galaxy S8+ स्मार्टफोन की कीमत 59,000 रुपये है। जिसे Bonanza sale के चलते 43,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बता दें, Samsung Galaxy S8+ स्मार्टफोन के Maple Gold वेरियंट को पेटीएम मॉल में 43,990 रुपये मे बेचा जा रहा है। फोन का यूनिक डिाजाइन और हार्डवेयर लोगों को काफी पंसद आता है। यूजर्स को 'SAMS8K' प्रोमो कोड चुनना होगा। जिससे पेटीएम वॉलेट में 8,000 रुपये का कैशबैक पाया जा सकता है।
Honor 9N (32GB+3GB RAM)
Honor 9N के 32GB+3GB RAM वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। जिसे यूजर्स 9,999 रुपये में सेल के दौरान खरीद सकेंगे। Honor 9N एक स्टाइलिश स्मार्टफोन है। जिसमें एक बेज़ेल-लैस फ्रंट फासिशिया और टॉप पर नॉच दिया गया है। फुल व्यू डिस्प्ले और इम्प्रेसिव रियर आपको तुरंत फोन की तरफ आकर्षित करेगा। फोन को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि किसी चलते फोन के साथ एक्सचेंज करने पर यूजर्स को अच्छा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
LG G7 Thinq (64GB+4GB RAM)
LG G7 Thinq स्मार्टफोन की कीमत 50,000 रुपये है। हालांकि फोन को 29,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। LG G7 Thinq स्मार्टफोन IP68-rated फोन टॉप-टायर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर चलता है। साथ ही फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। आप इस हैंडसेट में सभी प्रमुख ग्रेड सुविधाओं की उम्मीद कर सकते हैं।
Honor 10 (128GB+6GB RAM)
Honor 10 स्मार्टफोन की 35,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान फोन को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Honor 10 शक्तिशाली एआई-पावर्ड चिपसेट - किरीन 970 के साथ आता है। इसके अलावा फोन का 24 मेगापिक्सेल + 16-मेगापिक्सेल डुअल प्राइमरी कैमरा काफी प्रभावशाली हैं।
Samsung Galaxy On6 (64GB+4GB RAM)
Samsung Galaxy On6 की कीमत 15,490 रुपये है। जबकि सेल के चलते फोन को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन स्लेक डिज़ाइन और सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। Samsung Galaxy On6 फोन कलर डिस्प्ले पसंद करने वालों के लिए एक आदर्श बजट फोन है। स्मार्टफोन को सेल के दौरान फोन को एक्सचेंज ऑफर्स की लिस्ट में भी रखा गया है।
Samsung Galaxy On Max (32GB+4GB RAM)
Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन की कीमत 16,900 रुपये है। जिसे 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप physical home button और capacitive वाले phablet की तलाश में हैं तो Samsung Galaxy On Max आपके लिए सबसे बेस्ट ऑपशन है। फोन एक ऑक्टो-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ आता है। फोन Samsung Pay के साथ आता है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके Samsung Galaxy On Max पर अच्छा डिस्काउंट पा सकते हैं।
Moto X4 (64GB+4GB RAM)
Moto X4 स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये है। जिसे 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो शुद्ध एंड्रायड अनुभव प्रदान करता है तो यह स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट है। इस स्मार्टफोन को भी आप सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर्स में पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








