Home
Mobile

ऐसा हो सकता है नया आईफोन 8, पसंद आया आपको?

एपल अपने नए और आने वाले स्मार्टफोन आईफोन 8 को लेकर चर्चाओं में है, देखिए फोन का नया लुक।

By Agrahi

सैमसंग और वनप्लस के बाद आईफोन भी अपने आने वाले स्मार्टफोन की तैयारी में जुटा हुआ है। आयदिन फोन के बारे में कई तरह के लीक्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में फोन की लीक इमेज सामने आई है जिससे फोन का डिज़ाइन और लुक पता चलता है।

ऐसा हो सकता है नया आईफोन 8, पसंद आया आपको?

इमेज सोर्स

आईफोन के इस नए स्मार्टफोन को आईफोन 8 कहा जा रहा है। इसमें आईफोन 7 और 7 प्लस की ही तरह डूअल कैमरा दिया जाएगा। इसके अलवा लीक से पता चलता है कि यह फोन का डिज़ाइन कंपनी ने अपने रेगुलर डिज़ाइन से थोड़ा चेंज किया है।

वर्टीकल शेप में प्लेस होंगे कैमरे

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आईफोन 8 के डूअल कैमरा को रियर साइड में वर्टीकल रूप से प्लेस किया गया है। साथ ही फोन के फ्रंट पर नज़र डालें तो इसमें कोई फिजिकल होम बटन नहीं है, जैसा कि पहले भी कई लीक्स में साफ़ चुका है।

ऐसा हो सकता है नया आईफोन 8, पसंद आया आपको?

इमेज सोर्स

फिंगरप्रिंट सेंसर

लीक हुई इस नई तस्वीर में कंपनी के लोगो के ठीक नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर को भी देखा जा सकता है। यह नई लीक तस्वीरें चाइना की साईट iPhoneros पर देखी गई हैं। फिलहाल यह तो नहीं कहा जा सकता है कि यह रियल हैं या नहीं लेकिन फोन ये लुक आपको कैसा लगा, हमें जरुर बताएगा।

आईफोन 8 में होगा iOS11

बता दें कि एपल ने हाल ही में अपने इवेंट WWDC में नया सॉफ्टवेयर iOS11 लॉन्च किया है, यानी कि कहा जा सकता है कि नया स्मार्टफोन आईफोन 8 iOS11 के साथ पेश होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Did you like this look of new apple smartphone iPhone 8? Here what it may look like, know more all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X