Home
Mobile

इंटेक्‍स ने लांच किया सेंस 3.0 ड्युल सिम फोन

इंटेक्‍स ने लांच किया सेंस 3.0 ड्युल सिम फोन

इंटेक्‍स टेक्‍नालॉजी ने भारतीय बाजारों में सेंस 3.0 नाम से नया ड्युल सिम फोन लांच किया है। कम कीमत में आकर्षक फीचरों से लैस इंटेक्‍स सेंस मे ड्युल सिम जीएसएम की सुविधा दी गई है। भारती उपभोक्‍ताओं की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए सेंस में 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 250 घंटे स्‍टैंडबॉय बैटरी बैकप और 5 घंटे का टॉक टाइम प्रोवाइड करती है।

फोन की स्‍क्रीन (3.2 इंच) ज्‍यादा बड़ी नहीं है लेकिन स्‍क्रीन का स्‍मूद टच आपको पसंद आएगा। फोन में डायरेक्‍ट आप अपनी फोनबुक, मैसेज और कॉल हिस्‍ट्री और आसानी से डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक प्रोटेक्‍टेड कोड एसएमएस करना होगा। कंपनी के अनुसार फोन में इंग्‍लिश और हिन्‍दी भाषा का सपोर्ट दिया गया है।

दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो सेंस 3.0 में ईबुक रीडर, वीडियो प्‍लेयर, वीडियो रिकार्डिंग, एफएम रेडियो, साउंड रिकार्डिंग, आईडियल स्‍क्रीन के अलावा मोबाइल ट्रैकर की सुविधा दी गई है जो आपके फोन को सुरक्षित रखेगा। अगर आप फोन से डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए ब्‍लूटूथ, जीपीआरण्‍स और वैप कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन दिए गए हैं। फोन की मैमोरी को 16 जीबी तक एक्‍पेंड भी किया जा सकता है। इटेक्‍स सेंस 3.0 को 3,450 रुपए की अनुमानित कीमत में लांच किया गया है।

इंटेक्‍स सेंस ड्युल सिम फोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 3.2 इंच की स्‍क्रीन

  • ड्युल सिम की सुविधा

  • 1200 एमएएच बैटरी

  • 250 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम

  • 5 घंटे का टॉक टाइम

  • एफएम प्‍लेयर, वीडियो प्‍लेयर, वीडियो रिकार्डिंग

  • जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ, माइक्रोएसडी कार्ड, वैप की सुविधा

  • 16 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • कीमत- 3,450 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X