Home
Mobile

iPhone 17 vs iPhone 17 Air: कब लॉन्च होंगे Apple के शानदार डिवाइस और कितनी होगी कीमत

iPhone 17 vs iPhone 17 Air Launch Date: Apple दुनिया भर में टॉप स्मार्टफोन मॉडल्स में गिना जाता है। ऐसे में कंपनी अपने कंज्यूमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम करती रहती है। फिलहाल Apple 2025 के लिए अपने iPhone लाइनअप में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।

जानकारी मिली है कि कंपनी इस बार iPhone Plus मॉडल को बंद करके एक नया वेरिएंट लाएगी, जिसे iPhone 17 Air नाम दिया जा रहा है। रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि यह नया मॉडल अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है, जिसमें फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स के साथ एक स्लीक, लाइटवेट डिजाइन मिलेगा। यहां हम आईफोन लेटेस्ट iPhone 17 और iPhone 17 Air के बारे में जानेंगे और इनकी तुलना करेंगे।

iPhone 17 vs iPhone 17 Air: कब लॉन्च होंगे नए डिवाइस

iPhone 17 vs iPhone 17 Air डिजाइन और कलर ऑप्शन

जैसा कि हम बता चुके हैं कि iPhone 17 Air कंपनी का सबसे पतला फोन होगा, जिसका डायमेंशन 5.5mm और 6.25mm के बीच होगा। इससे एक बात तो तय है कि यह कंपनी का अब तक का बनाया सबसे पतला फोन होगा।

वहीं हम अगर स्टैंडर्ड iPhone 17 की बात करें तो इसमें आपको 6.6 इंच के बड़े OLED डिस्प्ले मिलते हैं। दोनों मॉडलों में OLED पैनल और एक नई एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग होगी, जो स्क्रीन की क्लारिटी और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाएगी।
डिजाइन की बात करें तो iPhone 17 Air में एक क्लियर रियर लुक होगा, जिसमें हॉरिजॉन्टल बार लेआउट में एक सिंगल कैमरा होगा।
इस बीच iPhone 17 में एक पिल-शेप्ड डिजाइन में डुअल-कैमरा मॉड्यूल होगा, ये समान मॉड्यूल iPhone 16 में देखा गया है।

कैमरा अपग्रेड

iPhone 17 सीरीज के कैमरा को लेकर भी जानकारी सामने आई है। iPhone 17 की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ डुअल-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इससे यूजर को अपने शॉट्स को फ्रेम करने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।

इसके अलावा iPhone 17 Air में 2x टेलीफोटो जूम के साथ एक सिंगल 48MP रियर कैमरा मिल सकता है। बता दें कि iPhone 16e में भी सेम कैमरा सेटअप दिया गया है।

रिपोर्ट की मानें तो दोनों मॉडल के फ्रंट कैमरा में एक बड़ा सुधार होगा। कहा जाता है कि Apple सेल्फी कैमरे को 24MP सेंसर में अपग्रेड कर रहा है, जो पिछले 12MP यूनिट से रिजॉल्यूशन को दोगुना करेगा।

iPhone 17 vs iPhone 17 Air स्पेसिफिकेशंस

प्रोसेसर की बात करें तो Apple के लेटेस्ट मॉडल्स में कंपनी का नेक्स्ट-जेनरेशन A19 चिप होगा। इसके अलावा इसमें 8GB RAM की भी सुविधा दी जाएगी।
हालांकि ये बात भी सामने आई है कि iPhone 17 Air छोटी बैटरी हो सकती है, क्योंकि ये अन्य डिवाइस से पतला होगा।

कितनी होगी कीमत?

जानकारी मिली है कि Apple 11 से 13 सितंबर, 2025 के बीच iPhone 17 लाइनअप को लॉन्च कर सकता है।
कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 17 को 89,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
वहीं अगर iPhone 17 Air की बात करें तो इसकी कीमत 99,900 रुपये तक हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 vs iPhone price india features and launch date and details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X