Home
Mobile

iQOO 13: पावरफुल चिप और बड़ी बैटरी के साथ स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि, यहां देखें सभी डिटेल

iQOO 13 की बहुत जल्द चीन में एंट्री होने जा रही है। हालांकि, इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही वीवो ब्रांड के उपाध्यक्ष और ब्रांड और प्रोडक्ट रणनीति के महाप्रबंधक जिया जिंगडोंग ने इसके डिटेल्स की पुष्टि की है। तो चलिए अब तक सामने आए इसके सभी डिटेल्स से आपको रूबरू करवाते हैं।

फिलहाल क्वालकॉम ने अभी तक अपनी अगली पीढ़ी के स्नैपड्रैगन 8-सीरीज चिप के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन, जिंगडोंग ने खुलासा किया है कि, iQOO 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट शामिल होगा।

iQOO 13 के सभी स्पेसिफिकेशन कंफर्म,यहां जानें सबकुछ

जिंगडोंग की मानें तो लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिप CPU, GPU और NPU प्रदर्शन में महत्वपूर्ण वृद्धि का वादा करता है। वीवो और क्वालकॉम के बीच सहयोग का मेन उद्देश्य इस चिपसेट को अनुकूलित करना है, जिससे यूजर्स को उच्च प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता का एक्सपीरियंस होगा।

इसके अलावा iQOO 13 में 2K Q10 एवरेस्ट डिस्प्ले है, जिसे चीन स्थित BOE के सहयोग से एडवांस किया गया है। वहीं हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से पता चला है कि, इसमें 6.82 इंच का फ्लैट OLED पैनल होगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

iQOO 13 के सभी स्पेसिफिकेशन कंफर्म,यहां जानें सबकुछ

इसके अलावा यह दुनिया की पहली OLED सर्कुलरली पोलराइज्ड लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी ऑफर करता है, जो लंबे समय तक उपयोग के दौरान आंखों के तनाव को कम करता है।

जिंगडोंग के अनुसार iQOO 13 में 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,150mAh की बैटरी है, जो स्लिम और हल्के डिजाइन को बनाए रखने के लिए तीसरी पीढ़ी की सिलिकॉन नेगेटिव इलेक्ट्रोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।

डिवाइस नए ओरिजिनOS 5 पर चलता है, जो गेमिंग के लिए अनुकूलित बेहतर AI कैपेसिटी और ऑडियो-विजुअल कॉन्फिगरेशन के साथ यूजर के अनुभव को बढ़ाता है।

जिंगडोंग की मानें तो यह डिवाइस दो स्पीकर और हैप्टिक्स के लिए बड़े आकार की 1016H मोटर से लैस होगा। iQOO 13 को जल्द ही भारत में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे दिसंबर के पहले हफ्ते में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO 13 Specifications officially confirmed, know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X