iQOO Z10x की शुरू हो गई सेल; शानदार फीचर्स के साथ मिलेगा बेहतरीन डिस्काउंट
iQOO Z10x Sale Today: हाल ही में iQOO Z10x को भारत में लॉन्च किया गया है। अब यह स्मार्टफोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस डिवाइस की कीमत 17,499 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट और कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरुआती ऑफर के साथ उपलब्ध है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 6.72-इंच LCD डिस्प्ले और कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुविधाएं मिलती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iQOO Z10x की कीमत
6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये तय की गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को टाइटेनियम और अल्ट्रामरीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
iQOO Z10x पर मिल रहा ऑफर
आप iQOO Z10x स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीद सकते हैं।
बता दें कि iQOO Z10x खरीदने वाले कस्टमर्स को कुछ चुने हुए कार्ड पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है।
iQOO Z10x के फीचर्स
iQOO Z10x में 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस, FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच LCD डिस्प्ले है।
यह MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आता है।
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी है और यह 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा
सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा भी है। ये 30 fps पर 4K वीडियो भी रिकॉर्ड करता है।
इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो, iQOO Z10x Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 मिलता है।
AI फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में AI-इरेज, AI फोटो एन्हांस, AI डॉक्यूमेंट्स, AI ट्रांसलेशन जैसे कई AI-पावर्ड फीचर्स भी हैं।
iQOO Z10x में आपको IP64 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








