आईटेल का सेल्फी फोन आईटी 1520 लॉन्च, कीमत 8490 रुपए
हाई-टेक इनोवेटिव स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी आईटेल मोबाइल ने शुक्रवार को भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईटी1520 (it1520) को लांच कर दिया है। इस सेल्फी स्पेशलिस्ट स्मार्टफोन की कीमत 8,490 रुपये रखी गई है। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह फोन अपने यूज़र्स को बेहतरीन कैमरा अनुभव देगा और सेल्फी लवर्स के लिए खास होगा। आईटी1520 वाइड एंगल 13 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरों के साथ आता है।

आईटी1520 स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा में आईरिस स्कैनर दिया है जो कि रेटिना अनलॉक के लिए है। यह फीचर कंपनी ने अपने पहले पेश किए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी दिया था। यह बजट स्मार्टफोन 2जीबी रैम के साथ आता है। यानी कि कम कीमत के साथ यूज़र्स को एक अच्छे स्मार्टफोन का अनुभव होगा।

आईटेल मोबाइल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा, "बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और प्रदर्शन प्रदान करने के हमारे समर्पण को दोहराते हुए, हमने अपना नया सेल्फीप्रो आईटी1520 लांच किया है, जो हमारे उस बढ़ते हुए उपभोक्ता आधार के लिए बिल्कुल उत्तम डिवाइस है जिन्हें अपनी जिंदगी के पलों को तस्वीरों और सेल्फी में कैद करना अच्छा लगता है।"
ये तो हुई कैमरे और पॉवर की बात, चलिए देखते हैं इस स्मार्टफोन में आपके लिए और क्या क्या है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
मार्शमेलो
आईटी1520 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। यह 1280*720 पिक्सल्स के स्क्रीन रिजॉल्यूशन वाले 5 इंच के एचडी आईपीएस ऑन-सेल डिस्प्ले के साथ आता है।
क्वाड-कोर प्रोसेसर
आईटेल के सेल्फी प्रो आईटी1520 में 1.3 गीगाहट्र्ज मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम के साथ 32 जीबी तक का एक्सपेंडेबल मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
13मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा
सेल्फी फोकस्ड यह स्मार्टफोन 13मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। इसकी बैटरी क्षमता 2,500 एमएएच है।
4जी वोएलटीई
आइरिस स्कैनर, 4जी वोएलटीई-कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं के साथ, आईटेल का यह नया बजट सेल्फी-प्लवर्स को खूब भाएगा।
नए टैबलेट की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
रिलायंस जियो कनेक्शन
आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन रिलायंस जियो के कनेक्शन के साथ आता है, यानी डबल धमाका।


Click it and Unblock the Notifications








