लावा कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन LAVA Z92
देश की घरेलू कंपनी LAVA इंटरनेशनल लिमिटेड के स्मार्टफोन्स का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। खबर आ रही थी कि कंपनी अपने कुछ स्मार्टफोन्स पर काफी समय से काम कर रही है। बता दें, सभी का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LAVA Z92 को पेश कर दिया है।

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को किफायती कीमत के साथ लॉन्च किया है। LAVA Z92 की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी ने अपने LAVA Z92 स्मार्टफोन को स्मार्ट AI गेमिंग मोड के साथ पेश किया है। जिससे यूजर्स को काफी अच्छा गेमिंग एक्सपिरियंस मिलेगा। स्मार्टफोन ओशियन ब्लू-ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है।
LAVA Z92 स्पेसिफिकेशन
LAVA कंपनी का यह इस साल का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने LAVA Z92 में Helio P22 Octa-Core प्रोसेसर को पेश किया है। बता दें, LAVA Z92 में 6.22 inch HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है। वहीं फोन को Corning GG3 cover ग्लास के साथ पेश किया गया है। फोन में 2.0 GHz Octa Core Mediatek Processor के साथ हीलियो P22 दिया गया है। वहीं, स्टोरेज की बात करें तो फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज दी गई है।
जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 3260mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि फोन को फुल चार्ज करने पर आप इसे आसानी से डेढ़ दिन तक चला सकते हैं। कैमरा की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
वहीं, बैक में 13मेगापिक्सल का कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। बता दें, कंपनी से अपने इस स्मार्टफोन के लिए रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके चलते यूजर्स को 2200 रुपये का कैशबैक और 50जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस कीमत के साथ यह ऑफर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








