Home
Mobile

लिनोवो ने लांच किया K8 Note, जानिए कीमत और कब से शुरु होगी सेल

By Rahul

आखिरकार लिनोवो ने K8 Note स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है, उम्‍मीद की जा रही थी लिनोवो K7 Note उतारेगा लेकिन सीधे कंपनी ने के 8 नोट बाजार में पेश कर दिया है। वैसे हम आपको बता दें ये के 6 नोट के मुकाबले न सिर्फ ज्‍यादा पॉवरफुल है बल्‍कि इसमें पॉवरफुल कैमरा भी दिया गया है।

पढ़ें: कैसे बुक करें 1 से ज्‍यादा जियो फोन ?

इसके अलावा ये कंपनी का पहला स्‍मार्टफोन है जिसमें स्‍टॉक एंड्रायड दिया गया है जबकि ज्‍यादातर लिनोवो हैंडसेट में वाइब प्‍योर UI मिलेगा साथ में मीडियाटेक Helio X20 SoC लगा हुआ है साथ में TheaterMax की मदद से बड़ी स्‍क्रीन में बेहतर व्‍यू भी मिलेगा। फोन में नैनो कोटिंग के साथ स्‍प्‍लैश रजिस्‍टेंट सपोर्ट दिया गया है।

Design and Display

Design and Display

फोन में 5.5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1080p रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है, साथ में 178 डिग्री का व्‍यूइंग एगल आपको मिल जाएगा। फ्रंट में oleophobic कोटिंग दी गई है। फोन को बनाने में 5000 एल्‍यूमीनियम का प्रयोग किया गया है जो न सिर्फ मजबूत है बल्‍कि काफी ड्यूरेबल भी है।

Hardware & Software

Hardware & Software

लिनोवो K8 Note में डेका कोर मीडियाटेक हीलियो एक्‍स 20 प्रोसेसर लगा हुआ है जो 3 जीबी और 4 जीबी रैम ऑप्‍शन के साथ आजा है इसके साथ इसमें 32 जीबी और 64 जीबी मैमोरी ऑप्‍शन भी मिलेगा अगर आप और मैमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट दिया गया है। इसकी बैटरी क्षमता 4000 एमएएच है जिसे टर्बो चार्ज की मदद से फास्‍ट चार्ज कर सकते हैं। एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ओएस के साथ स्‍टॉक एंड्रायड यूजर एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

Camera

Camera

कैमरे की बात करें तो इसमें ड्युल रियर कैमरे लगे हुए हैं जिसमें पहला 13 मेगापिक्‍सल का और दूसरा 5 मेगापिक्‍सल का है। इस तरह से ये किसी भी फोटो में शॉर्पनेस के साथ ज्‍यादा क्‍लियरिटी देता है। फ्रंट कैमरे में f/2.0, प्रो मोड, ब्‍यूटीफाई मोड के साथ वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो कम रोशनी में बेहतर फोटो क्‍वालिटी देता है।

Price and Availability

Price and Availability

लिनोवो के 8 नोट दो कलर वैरियंट के साथ बाजार में पेश किया गया है Venom Black और Fine Gold, 12,999 रुपए में 3 जीबी रैम वजर्न 32 जीबी मैमोरी के साथ खरीदा जा सकता है वहीं 4 जीबी रैम वैरियंट 64 जीबी के साथ 18 अगस्‍त 12 बजे से अमेजन इंडिया में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Finally, the Lenovo K8 Note has been announced officially. It is true! Lenovo has skipped the K7 Note and jumped to the K8 Note to make it a killer device with double the performance than the K6 Note.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X