कैसे बुक करें 1 से ज्यादा जियो फोन ?
जियो फोन की प्री-बुकिंग बस कुछ ही दिनों में शुरु होने वाली है, 15 अगस्त से ये फोन टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फोन को लेने के लिए उसे पहने प्री-बुक करना पड़ेगा, इसके लिए www.jio.com पर जाकर एक छोटा सा फार्म भरना होगा जिसमें ई-मेल आईडी, नाम वगैरह भरना होगा। अब सबसे बड़ा सवाल क्या एक से ज्यादा जियो फोन बुक किए जा सकते हैं।

तो सबसे पहले ये जान लीजिए जियो फोन दो तरीके से लिए जा सकते हैं पहला पर्सनल और दूसरा बिजनेस, अब अगर आप पर्सनल फोन खरीद रहे हैं तो एक ही फोन ले सकते हैं लेकिन बिजनेस के लिए फोन ले रहे हैं तो एक से ज्यादा फोन बुक कर सकते हैं।
Step-1
बिजनेस परपज़ के जियो फोन खरीदने के लिए सबसे पहले www.jio.com पर जाएं
इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें Keep Me Posted ऑप्शन पर क्लिक करें
Step-2
इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें दो ऑप्शन आएंगे। iam - An individual और Business
अगर आप सिंगल फोन बुक करना चाहते हैं तो पहला ऑप्शन सलेक्ट करें जहां पर आपको नाम मेल आइडी, फोन और पिनकोड भरना होगा।
Step-3
लेकिन अगर आप एक से ज्यादा फोन चाहते हैं तो इसके लिए दूसरा ऑप्शन सलेक्ट करें साथ में आपको ये भी सलेक्ट करना होगा कितने जियो फोन मंगाने हैं।
Step-4
इसके बाद नीचे दिए गए I accept terms & conditions पर टिक मार्क लगाकर सबमिट बटन में क्लिक कर दीजिए। आपके जियो फोन अब बुक हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications








