IFA 2017 : 6 इंच के फुलविज़न डिस्प्ले के साथ LG V30 लॉन्च
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने IFA 2017 में अपना फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी वी30 पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन के साथ एलजी वी30 प्लस भी पेश किया गया है। LG V30 फोन एलजी वी20 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हैंडसेट कंपनी की घरेलू मार्केट में 21 सितंबर से उपलब्ध होगा। इसके बाद ये फोन भारत पहुंचेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके दूसरे देशों में लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

फुल विजन डिस्प्ले-
आइए अब एलजी के फ्लैगशिप डिवाइस LG V30 के खास फीचर्स के बारे में जानते हैं। बता दें कि स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से फोन निर्माता कंपनी लगातार स्क्रीन के नए फीचर्स पर काम कर रही हैं। एलजी के इस फ्लैगशिप डिवाइस का सबसे खास फीचर भी 6 इंच का इंच का क्वाडएचडी+ (2880 x 1440 पिक्सल) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले की डेनसिटी 538 पिक्सल प्रति इंच है।
कैमरा और कनेक्टिविटी-
एलजी वी30 के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड एंगल सेंसर जो एफ1.6 अपर्चर वाला है। वहीं, वाइड एंगल सेंसर 13 मेगापिक्ल का है जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7 x 75.4 x 7.3 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं।
प्रोसेसर और स्टोरेज-
स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि एलजी ने दो वेरिएंट पेश किए हैं। एलजी वी30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और प्लस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर इन्हें 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कलर वेरिएंट और सिक्योरिटी फीचर्स-
ये फ्लैगशिप फोन ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और वॉयलेट कलर में अवेलेबल है। वहीं वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए फोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वॉयस रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है, साथ ही ये वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications