Home
Mobile

भारत में जल्द एंट्री मारेगा Mi 11 Lite 4G, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने कुछ महीने पहले Mi 11 Lite को अपने अब तक के सबसे हल्के स्मार्टफोन के रूप में पेश किया था। लेकिन उस समय यह भारत में उपलब्ध नहीं था लेकिन अब जल्द ही यह भारत में भी एंट्री मारने वाला है। खबरों की मानें तो चीन की लोकप्रिय टेक कंपनी Xiaomi जल्द ही एमआई 11 लाइट को भारत में लॉन्च करने वाली है।

भारत में जल्द एंट्री मारेगा Mi 11 Lite 4G, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस प्रकार खबरों की मानें तो Xiaomi स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट भारत में लॉन्च होने वाला है लेकिन फ़ाइनल तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, इस कारण इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। साथ ही अभी तक कीमत क्या होगी इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Mi 11 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Mi 11 Lite, Mi 11 सीरीज़ का एक ही एक नया मेम्बर है, जो 4G और 5G दोनों वेरिएंट में आता है। इसका वजन 157 ग्राम है और यह 6.81 mm पतला है, इस कारण यह बहुत ही हल्का और पतला मोबाइल है। यह शाओमी का सबसेहल्का मोबाइल है।

इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच का फुल HD + AMOLED डिस्प्ले मिलता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC द्वारा संचालित है। इसके अलावा इसमें 5G वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 780G चिप मिलता है।

स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

कैमरे की बात करें, तो तीन रियर स्नैपर हैं जो एमआई 11 के मिलते-जुलते ही हैं। जबकि 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल का शूटर है जो टेलीफोटो और मैक्रो लेंस दोनों के रूप में कार्य करता है। वहीं फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का है।

फोन में 33W फास्ट चार्जिंग है तो बैटरी 4,250mAh की मिलने वाली है। जबकि यह Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, AI फेस अनलॉक, NFC, डुअल स्पीकर और बहुत कुछ फीचर्स मिलने वाले हैं।

क्या होगी Mi 11 Lite की भारत में कीमत

अब अगर कीमत की बात करें तो Xiaomi Mi 11 Lite यूरोप में 299 यूरो (करीब 25,000 रुपये) से शुरू होता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं है लेकिन इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi introduced Mi 11 Lite as its lightest smartphone to date a few months ago. But at that time it was not available in India but now Mi 11 Lite 4G will be launched soon in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X