माइक्रोमैक्स ए87 निंजा 4 और इंटेक्स एक्वा 4.0 में कौन है बेहतर स्मार्टफोन

स्मार्टफोन बाजार में कई लो कॉस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। लेकिन लो कॉस्ट के अलावा फोन में दिए गए फीचर भी काफी मायने रखते हैं। घरेलू स्मार्टफोन कंपनियों पर नजर डालें तो इंटेक्स और माइक्रोमैक्स भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं। इंटेक्स जहां पीसी एसेसरीज की रेंज में एक जाना माना नाम है वहीं माइक्रोमैक्स मोबाइल फोन के लिए जानी जाती है,
आज हम आपको दो लो कॉस्ट फोन माइक्रोमैक्स ए87 और इंटेक्स एक्वा 4.0 में दिए गए फीचरों के बारे में बताएंगें और साथ ही जानेंगे दोनों में कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है। सबसे पहले दोनो फोन की कीमत पर नजर डाल लें, माइक्रोमैक्स निंजा की कीमत बाजार में 5,999 रुपए, और इंटेक्स एक्वा 5,490 रुपए में उपलब्ध है, यानी दोनों फोन की कीमत में कोई खास अंतर नहीं है।
आकार
निंजा 4 का आकार 124.8 x 64 x 11.7 एमएम और एक्वा का आकार 115.3 x 61.4 x 11.9 एमएम है और भारत 113.2 ग्राम है।
डिस्प्ले
स्क्रीन सेगमेंट में नजर डालें तो ए87 निंजा 4 में 4 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 480 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। जिसके मुकाबले एक्वा 4.0 में 3.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 115.3 x 61.4 x 11.9 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर
ए87 निंजा 4 में 1 गीगार्हट का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है जो एक्वा 4.0 के 800 मेगाहर्ट प्रोसेसर से फास्इ वर्क करता है।
ऑपरेटिग सिस्टम
बजट स्मार्टफोन होने की वजह से दोनों हैंडसेटो में एंड्रॉएड 2.3 जिजरब्रेड ओएस दिया गया है जो गूगल का काफी पुराना ओएस है।
कैमरा
एक्वा 4.0 में 3 मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। दूसरी ओंर निंजा ए87 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तो मौजूद है लेकिन फ्रंट कैमरा नदारद है जो फोन में एक माइनस प्वाइंट है।
मैमोरी
एक्वा 4.0 में 131 एमबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसके मुकाबले ए 87 निंजा 4 में इंटरनल मैमोरी कैपेसिटी नहीं दी गई है। जबकि दोनों स्मार्टफोन में मैमोरी एक्पेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा मौजूद है।
कनेक्टीविटी
कनेक्टीविटी के मामले में दोनों हैंडसेटों में माइक्रोयूएसबी पोर्ट, वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ का फीचर मौजूद है।
बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 1,400 एमएएच लियॉन बैटरी दी गई है जो 5 घंटे का टॉक टाइम देती है और 175 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। जिसके मुकाबले निंजा 4 में दी गई 1,400 एमएएच लियॉन बैटरी 3 घंटे का टॉक टाइम और 140 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
वैसे तो दोनों स्मार्टफोन की कीमत आपके बजट में हैं। लेकिन अगर आप दोनों फोन के फीचरों पर नजर डालें तो माइक्रोमैक्स का निंजा ए87 के मुकाबले इंटेक्स एक्वा ज्यादा बेहतर है। क्योंकि इसमें कई प्री लोडेड एप्स के साथ एफएम रेडियो, सोशन नेटवर्किंग साइट्स शार्टकट दिए गए हैं।
पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया सोला और एचटीसी वन में कौन है बेहतर स्मार्टफोन


Click it and Unblock the Notifications








