माइक्रोमैक्स बना रहा है सोलर पॉवर फोन

भारत की अग्रणी मोबाइल फोन कंपनी माइक्रोमैक्स एक ऐसा फोन बनाने में लगा है जो सोलर पॉवर से चार्ज होगा। खबरें मिल रही हैं माइक्रोमैक्स ने अपने नए सोलर फोन पर तेजी से काम करने में लगा हुआ है हालाकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों के अनुसार माइक्रोमैक्स का सोलर फोन एक बार चार्ज होने में 3 घंटे का समय लेगा, 3 घंटे चार्जिंग के बाद फोन में 1.5 घंटे तक बात की जा सकती है। माइक्रोमैक्स के कोफाउंडर और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर राहुल शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा हम हमेशा से नई तकनीक पर अपना ध्यान क्रेंद्रित करते आए हैं।
हमने बाजार में सबसे पहले लांग बैटरी लाइफ वाला फोन लांच किया इसके अलावा मोबाइल बाजार में माइक्रोमैक्स ने पहला ड्युल सिम फोन भी पेश किया आगे आने वाले समय में हम अपने उपभोक्ताओं के लिए कुछ न कुछ नया लाते रहेंगे।
अगर माइक्रोमैक्स सोलर फोन लांच करता है तो भारत में यह अपनी तरह का पहला फोन होगा। फोन में इसके अलावा कई मल्टीमीडिया फीचर भी दिए गए होंगे, हो सकता है माइक्रोमैक्स सोलर फोन में ड्युल सिम की सुविधा दे क्योंकि माइक्रोमैक्स की ज्यादातर फोन में ड्युल सिम दिया गया। कंपनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माइक्रोमैक्स सोलर फोन को 1,500 रुपए में पेश कर सकता है जो अपने आप में एक आकर्षक कीमत होगी।सैमसंग के नए “डीलक्स ड्योस” स्मार्टफोन से ड्युल स्मार्ट बनिए
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications