Home
Mobile

Motorola Edge 50 Neo की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कीमत व फीचर्स

Motorola ने भारत में Edge 50 Neo की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि, वह 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में एज 50 नियो को लॉन्च करेगी।

बता दें, एज सीरीज के तहत पहले ही कंपनी ने अब तक 4 फोन उपलब्ध कराए हैं। मोटोरोला एज 50 नियो से जुड़ी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है। जिसमें फोन के बारे में लगभग सब कुछ बता दिया गया है। तो आइए आपको आगे इसकी सामने आई सभी जानकारी जानते हैं।

Motorola Edge 50 Neo की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कीमत व फीचर्स

Motorola Edge 50 Neo भारत में लॉन्चिंग- ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक टीज़र के मुताबिक, मोटोरोला एज 50 नियो 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने पुष्टि की है कि इस मोबाइल में वेगन लेदर फिनिश डिज़ाइन होगा। इस फोन को IP68 MIL810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड रेटिंग प्राप्त है। फोन नॉटिकल ब्लू, लैटे, ग्रिसाइल और पॉइन्सिया रंग ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 50 Neo की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कीमत व फीचर्स

Motorola Edge 50 Neo फीचर्स-

डिस्प्ले: मोटोरोला एज 50 नियो स्मार्टफोन में 6.4 इंच का सुपर एचडी एलटीपीओ डिस्प्ले होगा। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस मोबाइल का डिस्प्ले सपाट है और इसमें न्यूनतम बेज़ेल्स के साथ एक पंच होल कटआउट है।

प्रोसेसर: कंपनी इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी। यह एक सक्षम प्रोसेसर है जो विभिन्न कार्यों के लिए संतुलित प्रदर्शन प्रदान करता है। इसकी मदद से यूजर्स एक स्मूथ एक्सपीरियंस पा सकते हैं।

Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत

स्टोरेज: मोटोरोला एज 50 नियो फोन में 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा होगी। यह एज 50 नियो मोबाइल एंड्रॉइड 14 पर चलेगा। इसके साथ ही 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 5 ओएस अपडेट भी मिलते हैं।

कैमरा: Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें Sony LYTIA 700C सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल MP अल्ट्रा पिक्सल कैमरा होगा। इसके अलावा इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी होगा।

इतना ही नहीं, फोन में एआई मैजिक इरेज़र, एआई फोटो अनब्लर और एआई मैजिक एडिटर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 4K रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
बैटरी: नए मोटोरोला मोबाइल में 4310mAh क्षमता की बैटरी होगी। चार्जिंग के लिए 15W वायरलेस चार्जिंग और 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

अन्य फीचर्स: यह फोन एआई स्टाइल सिंक और एआई मैजिक कैनवस फीचर के साथ आता है। यह वॉलपेपर और चित्र बनाने में मदद करता है। यह फोन डुअल सिम 5G, वाईफाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 आदि फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Neo india launch date confirmed know price and feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X