Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत
Apple Event 2024 Live: दिग्गज टेक कंपनी Apple आज iPhone की अगली पीढ़ी को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आगामी सीरीज के तहत एप्पल के चार नए मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 16 सीरीज के अलावा Apple अपने 'Glowtime' इवेंट के दौरान कई अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा सकते हैं।
Apple द्वारा आज रात के ग्लोटाइम इवेंट में AirPods 4 का अनावरण किए जाने की भी उम्मीद है, हालांकि अफवाहों से यह भी पता चलता है कि, ईयरबड्स की एक नई पीढ़ी AirPods SE आज रात डेब्यू कर सकती है।

इसके अलावा Apple Watch Series 10, Apple Watch SE 3 और Apple Watch Ultra 3 के भी आज के इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। Apple Glowtime इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में कंपनी मुख्यालय में रात 10:30 बजे IST या सुबह 10:00 बजे प्रशांत समय पर होगा।
iPhone 16 सीरीज कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी?
हालांकि iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max आज भारत और ग्लोबली लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है। हालांकि आज रात से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि, iPhone 16 सीरीज 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

क्या Apple आज रात के इवेंट में कोई नया Mac या iPad लॉन्च करेगा?
Apple लवर्स आज इवेंट में नए iPad और Mac मॉडल देखने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हो सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार टेक दिग्गज संभावित अक्टूबर इवेंट तक इन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने से बच रहा है।
Apple Glowtime Event 2024: iPhone 16 सीरीज के अलावा, Apple आज और क्या लॉन्च कर रहा है? कुछ लोगों का अनुमान है कि, Apple Watch 10 या Watch X भी आज रात के Glowtime इवेंट में लॉन्च हो रहा है। इसके अलावा, Apple Watch Ultra और Watch SE का नया वर्जन भी आज रात के इवेंट में लॉन्च हो रहा है।AirPods 4 और AirPods SE भी आज रात लॉन्च होंगे।
Apple आज रात के इवेंट में कितने iPhone लॉन्च कर रहा है?
Apple आज रात के इवेंट में चार नए iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। और फोल्डेबल iPhone की अफवाहों के बावजूद हमें आज रात इसके बारे में कोई जानकारी मिलने की संभावना नहीं है।
Apple के Glowtime इवेंट को लाइव यहां देख सकते है-
आप Apple iPhone 16 इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Apple के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। ऑप्शन रूप से, हम आपको अपने लाइव ब्लॉग के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स से भी अपडेट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








