Motorola Edge 60 सीरीज ने ली धमाकेदार एंट्री; मिलेंगे 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola Edge 60 Pro Series: मोटोरोला अपने कस्टमर्स के लिए दो नए फोन Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये एज 50 और एज 50 प्रो के मिड रेंज सक्सेसर हैं, जिनको ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए मॉडलों में IP69 रेटिंग, 50MP का फ्रंट कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम कैपिसिटी वाला 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले है।
मोटोरोला एज 60 प्रो में आपको ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा वाइडर अल्ट्रावाइड कैमरा, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग सपोर्ट है। बता दें कि प्रो मॉडल जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में इसे पेश किया जाएगा।

Motorola Edge 60 Pro सीरीज की कीमत
मोटोरोला एज 60 की कीमत 379.99 GBP यानी तकरीब 42,500 रुपये से शुरू होती है।
वहीं एज 60 प्रो की शुरुआती कीमत 599.99 GBP यानी तकरीब 67,750 रुपये है।
Motorola.in लिस्टिंग से भारत में प्रो मॉडल के लिए भी यही स्पेसिफिकेशन की पुष्टि होती है।
फोन 3 OS और 4 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के वादे के साथ आएगा।
मोटोरोला एज 60 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
दोनों फोन में 6.7 इंच की 1.5K 120Hz क्वाड-कर्व्ड pOLED स्क्रीन है, जिसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट है।
कैमरा
दोनों फोन में एक ही 50MP का सेल्फी कैमरा और 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ) है।
इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10MP टेलीफोटो भी दिए गए हैं।
प्रो मॉडल में 122-डिग्री FoV है जबकि वेनिला वेरिएंट में 120-डिग्री FoV है।
प्रोसेसर
मोटोरोला एज 60 में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर मिलता है।
मोटोरोला एज 60 प्रो में ज्यादा पॉवरफुल डाइमेंशन 8350 चिपसेट है।
बैटरी
मोटोरोला एज 60 में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी है।
मोटोरोला एज 60 प्रो में 90W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
अन्य फीचर्स
इन डिवाइस में Android 15, USB-C 2.0, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं।


Click it and Unblock the Notifications








