Home
Mobile

Motorola के धाकड़ फोल्डेबल फोन ने ली मार्केट में एंट्री; शानदार फीचर और धांसू लुक बना देगा कायल

Motorola razr 60 Series Launched: मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra और Motorola Razr 60 शामिल हैं। बता दें कि ये डिवाइस ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए हैं, जो पिछले साल लॉन्च हुए Razr 50 लाइनअप के सक्सेसर हैं।

हालांकि कुछ बाजारों जैसे अमेरिका में इन फोन को मोटोरोला रेजर 2025 और रेजर अल्ट्रा 2025 कहा जाएगा। इतना ही नहीं ये पहली ऐसी अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आता है, जो इसे पहला फोल्डेबल बनाता है। इसमें मोटो एआई तक आसान पहुंच के लिए एक नई समर्पित एआई कुंजी और नया कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक प्रोटेक्शन भी है।

Snapdragon 8 Elite वाले पहले फोल्डेबल फोन की मार्केट में एंट्री

Motorola Razr 60 सीरीज की कीमतें

Motorola Razr 60 अल्ट्रा की कीमत की बात करें तो अमेरिका में इसके सिंगल 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,300 डॉलर यानी लगभग 1,11,000 रुपये तय की गई है। जबकि यूके में इसकी कीमत 1,099.99 यूरो यानी लगभग 1,24,900 रुपये तय की गई है।

ये डिवाइस 4 कलर ऑप्शन रियो रेड, स्कारैब, माउंटेन ट्रेल और कैबरे रंगों में आता है।

Razr 60 की कीमत अमेरिका में 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 700 डॉलर यानी लगभग 59,800 रुपये और यूके में 800 यूरो यानी लगभग 90,800 रुपये तय की गई है।

इसे भी 4 कलर ऑप्शन- लाइटेस्ट स्काई, जिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और परफेट पिंक रंगों में खरीदा जा सकता है।

फोन 7 मई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और 15 मई से चुनिंदा बाजारों में स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

Motorola Razr 60 अल्ट्रा के फीचर्स

डिस्प्ले

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में 7-इंच सुपर HD LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-बिट, 130Hz/300Hz (गेम मोड) टच रिस्पॉन्स रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन के साथ जोड़ा गया है।

इसके अलावा इसमें 4-इंच एक्सटर्नल फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे 1,272 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट HDR10+ और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट के साथ पेश किया गया है।

प्रोसेसर

इस फोल्डेबल फोन में आपको क्वालकॉम का सबसे बेहतर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलता है। इसके साथ ही ये डिवाइस चिपसेट वाला पहला फोल्डेबल बन जाता है।

इसमें आपको 16GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज की सुविधा मिलती है और ये Android 15 सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम करता है।

कैमरा

Razr 60 Ultra में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और मैक्रो फंक्शन वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का स्नैपर भी दिया गया है।

बैटरी

इस फोन में आपको 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी है।

इसके साथ ही फोन में IP48 रेटिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB टाइप-C और NFC की सुविधा है।

Motorola Razr 60 के फीचर्स

डिस्प्ले

मोटोरोला रेजर 60 में थोड़ा छोटा 6.9-इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-बिट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz का टच रेट, 1,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10 के साथ 3.6-इंच LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED कवर स्क्रीन है।

प्रोसेसर

इस डिवाइस में आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 7400X चिपसेट के साथ माली-G615 MC2 GPU कार्ड दिया गया है।
वहीं अगर स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। ये डिवाइस भी Android 15 OS पर काम करता है।

कैमरा

Razr 60 में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है।

सेल्फी के लिए हमें फ्रंट में 32MP का स्नैपर मिलता है।

बैटरी

इसमें 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी है।

वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP48 रेटिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB टाइप-C और NFC की सुविधा है।

मोटोरोला रेजर 60 सीरीज में नया क्या है?

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा की रेजर 50 अल्ट्रा का सक्सेसर है। नए डिवाइस में रेजर 50 अल्ट्रा की 6.9 इंच की स्क्रीन से थोड़ी बड़ी 7 इंच का मुख्य स्क्रीन है।

इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक सुरक्षा भी है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ आने वाला पहला फोल्डेबल फोन है।

इसके अलावा इसमें 50MP टेलीफोटो लेंस को 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस से बदल दिया गया है।

इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी है, जो पिछले मॉडल के 32MP लेंस से बेहतर है। बैटरी के मामले में भी इसे बेहतर करते हुए 4,700mAh की बैटरी जोड़ी गई है।

रेजर 60 की बात करें तो इसमें डाइमेंशन 7400X मिलता है, जो रेजर 50 पर डाइमेंशन 7300x से बेहतर है।

वहीं इसकी बैटरी को 4,200mAh से बढ़ाकर 4,500mAh कर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 60 Ultra and Razr 60 4700mAh battery 50MP camera launched price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X