Home
Mobile

Motorola या Vivo प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक; कौन सा फोन किस मामले में है बेहतर

Motorola Edge 60 Fusion vs Vivo T4 5G: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारतीय मार्केट में Vivo T4 5G को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अपनी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के कारण काफी चर्चा में है। इस डिवाइस की तुलना Motorola के डिवाइस से की जा रही है। भारत में बहुत से ऐसे कई स्मार्टफोन ब्रांड्स हैं, जो अपने कस्टमर्स के अलग-अलग प्राइस रेंज के स्मार्टफोन लाते रहते हैं। 2025 की शुरुआत में ही मोटोरोला और वीवो जैसी कंपनियों ने अपने कस्टमर्स के लिए मिड रेंज स्मार्टफोन पेश किए हैं। इस लिस्ट में Motorola Edge 60 Fusion और Vivo T4 5G का नाम भी शामिल है।

ये मिड-रेंज फोन होते हुए भी प्रीमियम फील देते हैं। इन डिवाइस के बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस इन्हें बहुत खास बनाते हैं। आइए जानते हैं कि Motorola Edge 60 Fusion और Vivo T4 5G में से कौन सा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Motorola Edge 60 Fusion vs Vivo T4 5G: कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट?

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 60 Fusion

  • 6.67 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 446ppi डेंसिटी
  • IP69 रेटिंग
  • 1220 x 2712 पिक्सल रेजोल्यूशन

Vivo T4 5G

  • 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट
  • IP65 रेटिंग

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo में आपको क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले और ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है, वहीं मोटोरोला के डिस्प्ले में आपको ज्यादा रेजोल्यूशन दिया जाता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Fusion

  • MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर
  • 8GB और 12GB RAM वेरिएंट

Vivo T4 5G

  • Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट
  • 8GB/12GB रैम
  • 28GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन

प्रोसेसर के मामले में Vivo T4 5G एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि Snapdragon 7s Gen 3 की पावर एफिशिएंसी MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से थोड़ा बेहतर मानी जाती है।

कैमरा सेटअप

Motorola Edge 60 Fusion

  • 50MP का प्राइमरी कैमरा
  • 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 3 in 1 लाइट सेंसर
  • फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा

Vivo T4 5G

  • OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा
  • 2MP का डेप्थ सेंसर
  • फ्रंट में 8MP का कैमरा

कैमरा के मामले में Motorola का डिवाइस बेहतर है, क्योंकि इसका फ्रंट कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस इसे Vivo से अच्छा विकल्प बनाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 60 Fusion

  • 5500mAh की बैटरी
  • 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट

Vivo T4 5G

  • 7300mAh की बड़ी बैटरी
  • 90W फ्लैशचार्ज
  • रिवर्स चार्जिंग
  • वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

जैसा कि हम साफ देख सकते हैं कि बैटरी और चार्जिंग स्पीड के मामले में Vivo T4 5G हर मामले में Motorola से बेहतर है।

सॉफ्टवेयर और यूजर इंटरफेस

  • मोटोरोला और वीवो दोनों के फोन Android 15 पर काम करते हैं, हालांकि Motorola में Hello UI और Vivo में Funtouch OS 15 मिलता है।
  • Motorola की UI अधिक क्लीन और स्टॉक Android के करीब होती है, जबकि Vivo की UI फीचर-रिच लेकिन थोड़ी भारी होती है।
  • ऐसे में सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के मामले में Motorola Edge 60 Fusion वीवो के डिवाइस से बेहतर है।

कीमत

  • Motorola Edge 60 Fusion की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम मॉडल की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है।
  • Vivo T4 5G के 8GB रैम की कीमत 21,999 रुपये है, वहीं इसके 12GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये तय की गई है।

कौन सा फोन है बेस्ट?

  • जैसा कि हम जानते हैं कि दोनों ही डिवाइस मिड रेंज स्मार्टफोन हैं, ऐसे में आप अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपने लिए सही डिवाइस चुन सकते हैं।
  • अगर आप एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें शानदार कैमरा, क्लीन UI और बेहतर डिस्प्ले हो तो Motorola Edge 60 Fusion सही ऑप्शन है।
  • वहीं अगर आप एक बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और ब्राइट डिस्प्ले चाहते हैं तो Vivo T4 5G आपके लिए एक सही ऑप्शन साबित हो सकता है।
 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Fusion vs Vivo T4 5G comparison price features specification
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X