Motorola Edge 60 Pro या Edge 50 Pro: किस स्मार्टफोन पर लगाएं दांव, दोनों के बीच क्या है अंतर?
Motorola ने भारत में अपना लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Edge 60 Pro लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अपने पुराने वर्जन Edge 50 Pro की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आया है।
अगर आप इस फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको मोटोरोला एज 50 प्रो के बारे में भी जान लेना चाहिए। दोनों फोन के बीच क्या फर्क है। यहां फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

डिस्प्ले और प्रोसेसर
दोनों ही फोन 6.7 इंच के कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, लेकिन Edge 60 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि Edge 50 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
Edge 50 Pro जहां Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, वहीं Edge 60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है, जो ज्यादा एफिशिएंट और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है, लेकिन एज 60 प्रो में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है। वहीं, एज 50 प्रो में 13MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Edge 60 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले Edge 50 Pro में 4500mAh की बैटरी है, लेकिन यह 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
प्राइस कंपेरिजन
Edge 60 Pro
8GB+256GB- 29,999 रुपये
12GB+256GB- 33,999 रुपये
Edge 50 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसका 12 जीबी वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप बड़ी बैटरी, नया Android 15, दमदार डिस्प्ले और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ एक ऑलराउंड परफॉर्मेंस फोन ढूंढ रहे हैं, तो Motorola Edge 60 Pro आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और Snapdragon चिपसेट वाली स्टेबल परफॉर्मेंस चाहिए, तो Edge 50 Pro भी एक अच्छा ऑप्शन है। दोनों ही फोन्स प्रीमियम सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन Edge 60 Pro फीचर्स के लिहाज से थोड़ा आगे निकलता है।


Click it and Unblock the Notifications








