5,500mAh की बैटरी वाला Motorola Edge 60s जल्द मार्केट में एंट्री करेगा; खास कलर ऑप्शन होंगे फोकस
Motorola Edge 60s Launch: मोटोरोला जल्द ही चीन में Motorola Edge 60s को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने लॉन्च की तारीख के साथ-साथ अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन को लेकर भी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि Motorola Edge 60s को Motorola Edge 60 लाइनअप के तहत Motorola Razr 60 क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि रेजर सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है और साथ ही कंपनी ने इंडिया लॉन्च की भी जानकारी दे दी है।
इस आर्टिकल में हम Motorola Edge 60s के रैम, स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कुछ बिल्ड डिटेल्स के बारे में जानेंगे। इन स्पेसिफिकेशंस से एक बात तो साफ है कि इसका डिजाइन मौजूदा Edge 60 सीरीज मॉडल जैसा ही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 60s लॉन्च डिटेल्स
मोटोरोला ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Motorola Edge 60s के लॉन्च डेट के बारे में बताया है, जिसे चीन में 8 मई को लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि हैंडसेट में डस्ट और वॉटर रजिस्टेंस के लिए IP68+IP69 रेटिंग मिल सकती है।
इसके साथ ही Edge 60s में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी मिलेंगे।
Motorola Edge 60s की ऑफिशियल लिस्टिंग से पता चलता है कि हैंडसेट 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन ग्लेशियर मिंट, मिस्टी आइरिस और पोलर रोज कलर ऑप्शन में आएगा।
Motorola Edge 60s का डिजाइन
इसका डिजाइन लाइनअप के Motorola Edge 60 और Motorola Edge 60 प्रो हैंडसेट के समान हो सकता है।
हालांकि इसके बैक पैनल में आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जो थोड़ा उठा हुआ होगा।
इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें स्लिम, यूनिफॉर्म बेजेल्स और सेंट्रिक होल-पंच कटआउट है।
इसके अलावा फोन के दाहिने कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जाएगा।
इसके अलावा फोन के निचले हिस्से में किनारे पर सिम कार्ड स्लॉट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक माइक और स्पीकर ग्रिल मिल सकता है।
Motorola Edge 60s के संभावित फीचर्स
जैसा कि हम जानते हैं कि मोटोरोला का ये डिवाइस 60 सीरीज का हिस्सा होगा, ऐसे में इस सीरीज में Motorola Edge 60s के साथ Motorola Edge 60 और Motorola Edge 60 प्रो शामिल होगा।
मोटोरोला Edge 60s में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 1.5K pOLED कर्व-एज डिस्प्ले होने की बात सामने आई है।
कैमरा की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की उम्मीद है।
इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर है।
वहीं अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
जानकारी मिली है कि मोटोरोला इस फोन के साथ ही अपने फ्लिप सीरीज रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा के साथ लॉन्च करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








